Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निगोहां में सांप के काटने से किसान की मौत, पत्नी की हालत गंभीर; जमीन पर सो रहे थे दंपती

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 05:54 PM (IST)

    नगराम के कुशभिटा गांव में सांप काटने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नगराम के कुशभिटा गांव में सर्पदंश की घटना।

    2. किसान शैलेन्द्र की मौत, पत्नी राधिका गंभीर।

    3. परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    संवाद सूत्र, निगोहां। नगराम के कुशभिटा गांव में कच्चे मकान में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहे दंपती को  सांप ने काट लिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है कुशभिटा गांव का किसान शैलेन्द्र कुमार (31) अपनी पत्नी राधिका (25) व बच्चों के साथ गुरुवार की रात खाना खाकर घर में जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहे थे।

    देर रात एक जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया। जानकारी होते ही इलाज के लिए परिजन उन्हें  सीएचसी मोहनलालगंज ले गए। वहां गंभीर हालत देखते हुए राधिका को सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि शैलेन्द्र का सीएचसी में उपचार किया गया।

    मृतक के पिता ने क्या लगाए आरोप? 

    मृतक के पिता वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि उपचार के बाद चिकित्सकों ने शैलेन्द्र को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाकर घर वापस भेज दिया। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई। दोबारा उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    मोहनलालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शैलेन्द्र के परिवार में, तीन बेटे-सूरज, बलराम और छह माह का गोलू तथा ढाई वर्षीय बेटी लक्ष्मी हैं। 

    खबरें और भी