Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 20-20 KM लंबी नई सड़कों का हो सकता है निर्माण, विधायकों ने PWD से कहा- जहां पहले खेत थे, आज वहां आबादी

    Updated: Thu, 14 May 2026 08:10 PM (IST)

    लखनऊ के विधायक लोक निर्माण विभाग को अपने विधानसभा क्षेत्रों में बीस-बीस किमी नई सड़कें बनाने के प्रस्ताव भेज रहे हैं। इन सड़कों का उद्देश्य राष्ट्रीय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. विधायकों ने 20 किमी नई सड़कों के प्रस्ताव भेजे।

    2. राष्ट्रीय राजमार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी का लक्ष्य।

    3. फ्लाईओवर पहुंच मार्गों के सुधार की भी मांग।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में सड़कों व फ्लाइओवर काे लेकर काफी काम हुआ है लेकिन इसके बाद भी विधायकों ने लोक निर्माण विभाग से अपने-अपने विधानसभा में बीस-बीस किमी. अतिरिक्त नई सड़के बनाने की मांग की है। विधायकों का तर्क है कि जहां पहले खेत थे, आज वहां आबादी हो गई है।

    आबादी बढ़ने से सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी जरूरी है। इसलिए विधायकों ने लोक निर्माण विभाग को अपने क्षेत्रों में कई सड़कों के ऐसे प्रस्ताव भेजे हैं, जिनमें सड़के पांच से आठ किमी लंबी है और वह फिर आगे चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग व उसके पास तक कनेक्ट हाे रही है।

    बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ल ने अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग से बाबा अस्पताल होते हुए तकरोही तक नई सड़क की मांग उठाई है। इसी तरह सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक ने कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से कनेक्ट करने के लिए कुछ सड़कों का प्रस्ताव दिया है।

    पूर्वी विधानसभा से विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से बीस किमी. अतिरिक्त व नई सड़क बनाने की मांग की है। उद्देश्य है कि एक बड़ी आबादी सीधे राजमार्ग से जुड़ सके। इसके अलावा पूर्वी विधानसभा में पड़ने वाले फ्लाइओवर तक पहुंच मार्ग का चौड़ीकरण व मरम्मत भी हो।

    खबरें और भी

    उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जो 18 सड़कों के प्रस्ताव दिए गए थे उनमें भी लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड एक ने सिर्फ छह से सात सड़के बनाई है। ऐसे में बचे हुए प्रस्ताव पर काम कैसे हो पाएगा? इसके अलावा शहरी क्षेत्र के विधायकों ने सड़कों की मरम्मत के साथ ही चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिए हैं।

    उधर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने बताया कि प्रस्ताव संकलित करके, अनुमोदन के लिए शासन को भेजा जाएगा। डिमांड के हिसाब से अगर संस्तुति मिलती है तो काम भी शुरू कर दिया जाएगा और समय से पूरा भी करने का दावा अभियंता करते हैं।