Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इकाना स्टेडियम के पास 38.47 करोड़ से बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, खड़ी हो सकेंगी 800 से ज्यादा गाड़ियां

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:50 AM (IST)

    लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास 38.47 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग बन रही है, जिससे सीजी सिटी में जाम से राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

    इकाना स्टेडियम

    इकाना स्टेडियम

    HighLights

    1. इकाना स्टेडियम के पास मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण।

    2. 38.47 करोड़ की लागत से 808 वाहनों की क्षमता।

    3. सीजी सिटी में अर्बन पार्क और संग्रहालय भी विकसित।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। इकाना स्टेडियम में मैच देखने आने वाले प्रशंसकों और सीजी सिटी में जाम से राहत दिलाने के लिए एलडीए मल्टीलेवल पार्किंग बना रहा है। पलासियो माल के पीछे 38.47 करोड़ रुपये की लागत से बन रही मल्टीलेवल पार्किंग में 458 दोपहिया और 350 चार पहिया वाहन एक साथ खड़े हो सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को परियोजना का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

    उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार के अर्बन चैलेंज फंड से मल्टीलेवल पार्किंग के लिए फंड स्वीकृत हो गया है। कुल 7635.8 वर्गमीटर क्षेत्रफल में मल्टीलेवल पार्किंग बन रही है।

    पार्किंग के ऊपरी हिस्से में लगभग 3900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पार्क विकसित किया जाएगा। उपाध्यक्ष ने अर्बन वेटलैंड के पास निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय का भी निरीक्षण किया और इसके संचालन एवं अनुरक्षण के सम्बंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

    सीजी सिटी में अर्बन पार्क के रूप में शहर को एक और नया और आधुनिक ग्रीन स्पेस मिलने वाला है। एलडीए 20 करोड़ रुपये की लागत से 21 एकड़ क्षेत्रफल में अर्बन पार्क विकसित कर रहा है। पार्क में ओपन एयर थियेटर, फूड कोर्ट, लाइब्रेरी, शौचालय, वाटर बाडी, पाथ-वे, लैंडस्केप एवं स्पोर्टस एरीना समेत अन्य सुविधाएं होंगी। नवंबर तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्टूबर में शुरू होगा अंडरपास, जाम से मिलेगा छुटकारा

    खबरें और भी