विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में जमानत पर बाहर आए युवक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, 3 साल पुराने हत्या के मामले में था आरोपी

Published: Thu, 03 Sep 2026 03:40 AM (IST)

लखनऊ के मोहनलालगंज में 25 वर्षीय सचिन कश्यप ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह तीन साल पुराने ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. मोहनलालगंज में हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या।

  2. जमानत पर बाहर आने के बाद डिप्रेशन में था।

  3. पुरसेनी रेलवे क्रासिंग पर मिला क्षत-विक्षत शव।

संवाद सूत्र, मोहनलालगंज (लखनऊ)। हत्या के मुकदमे में आरोपित 25 वर्षीय सचिन कश्यप ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार सुबह पुरसेनी रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। पता चला है कि युवक हत्या के मुकदमे को लेकर काफी समय से परेशान था। गोपालखेड़ा निवासी रामखेलावन का बेटा सचिन कश्यप एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वाय था।

तीन वर्ष पहले पड़ोसी अमन की हत्या में आरोपित था और नवंबर 2023 में जेल गया था। वापस आने के बाद से डिप्रेशन में था। परिवारजन के मुताबिक, मंगलवार शाम ड्यूटी के बाद घर आया और फिर मोबाइल फोन और छाता लेकर पैदल घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग तलाशते रहे, लेकिन बुधवार सुबह पुरसेनी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर उसका शव पड़े होने की सूचना मिली।

फोन और छाता भी मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की आशंका है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सचिन के परिवार में पिता रामखेलावन, मां रजनी, भाई विपिन और बहन पूनम हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में उफान पर गंगा, सरयू और टोंस सहित कई नदियां; चपेट में सैकड़ों घर और रास्ते; बारिश व हादसों में 12 की मौत