लखनऊ में पिता को वीडियो कॉल करने के बाद नर्सिंग छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताई वजह
लखनऊ के इंदिरानगर में 23 वर्षीय नर्सिंग छात्र रवि प्रकाश ने अपने पिता को वीडियो कॉल करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के अनुसार, वह कानपुर ...और पढ़ें

नर्सिंग छात्र ने की सुसाइड। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंदिरानगर बी-ब्लाक में नर्सिंग के छात्र 23 वर्षीय रवि प्रकाश ने बुधवार देर रात में फंदे से लटककर जान दे दी। खुदकुशी से पहले छात्र ने पिता को वीडियो काल कर बात की थी।
पिता का कहना है कि कानपुर की एक युवती को लेकर बेटा तनाव में था। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि परिवारजन ने अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी है।
मूल रूप से बस्ती के बाईपोखर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक राकेश का बेटा रवि इंदिरानगर बी-ब्लाक में किराए के मकान में रहता था। रवि संग भाई अमित भी रहता था। रवि प्रकाश निजी इंस्टीट्यूट में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था। अमित पॉलिटेक्निक चौराहे के पास एक कंपनी में नौकरी करता है।
बुधवार देर रात रवि प्रकाश ने पिता राकेश को वीडियो कॉल की। बताया कि मकान मालिक ने कमरा खाली करने के लिए कहा है। वह कमरे की तलाश कर रहा है। पिता का कहना है कि बेटे से बातचीत के दौरान ही घर पर कुछ रिश्तेदार आ गए। इस वजह से वे रवि प्रकाश से लंबी बात नहीं कर पाए।
रात में अमित ड्यूटी से कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। भीतर जाने पर रवि प्रकाश फंदे पर लटका मिला। भाई को फंदे पर लटका देख अमित ने चीख पुकार मचाई। आसपड़ोस के लोगों की मदद से रवि प्रकाश को फंदे से नीचे उतारकर लोहिया संस्थान पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम बने समर्थ गुप्ता, गौरव दीक्षित को मिली स्टेशन निदेशक की जिम्मेदारी
अमित ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही परिवारजन लखनऊ पहुंचे। राकेश ने बताया कि बेटा रवि प्रकाश ने चार वर्ष नीट की तैयारी की थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कानपुर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
खबरें और भी
कुछ दिन पहले युवती ने रवि प्रकाश से बात करना बंद कर दिया था। युवती कॉल व मैसेज पर भी जवाब नहीं देती थी, जिससे बेटा तनाव में था। उनका आरोप है कि युवती रवि प्रकाश पर किसी बात का दबाव बना रही थी।