उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम बने समर्थ गुप्ता, गौरव दीक्षित को मिली स्टेशन निदेशक की जिम्मेदारी
भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी समर्थ गुप्ता ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम का कार्यभार संभाला है। वहीं, गौरव दीक्षित लखनऊ स्टेशन के निद ...और पढ़ें

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम बने समर्थ गुप्ता।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी समर्थ गुप्ता उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया।
साथ ही सीनियर डीसीएम फ्रेट गौरव दीक्षित ने लखनऊ स्टेशन के निदेशक और इस पद पर रहे प्रशांत कुमार ने सीनियर डीसीएम फ्रेट की जिम्मेदारी संभाली है।
सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के स्थानांतरण के साथ इस पद पर समर्थ गुप्ता को नियुक्त करने के आदेश बीती शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने दिए थे।
समर्थ गुप्ता वर्ष 2012 परीक्षा बैच के आइआरटीएस अधिकारी हैं। वह एरिया आफिसर आगरा कैंट, मंडल यातायात प्रबंधक टुंडला, वरिष्ठ यातायात प्रबंधक/फ्रेट आपरेशन सहित कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल ने TSI पर ही लगा दिया बड़ा आरोप, एसपी तक पहुंचा मामला तो मचा हड़कंप, अब दे रहे सफाई