Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑनलाइन खाना मंगाने के बाद किया कैंसिल, रिफंड के लिए कॉल करते हुए अकाउंट से कटे 95 हजार रुपये

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 09:33 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। आशियाना निवासी एक व्यक्ति ने स्विगी रिफंड के चक्कर में 95 हजार रुपये गंवा दिए, जब जालसाजों ने लिंक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. ऑनलाइन खाना मंगाने के बाद किया था कैंसिल, जालसाज से सीधे हुआ संपर्क

    2. नगराम में मोबाइल हैक कर खाते से पार की रकम, नंबर ट्रेस करने में जुटी पुलिस


    जागरण संवाददाता, लखनऊ। आशियाना निवासी युवक को कंपनी से रिफंड लेना भारी पड़ गया। कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करते ही लिंक मिला, जिसपर क्लिक करते ही खाते से 95 हजार रुपये कट गए। वहीं, नगराम में मोबाइल हैककर खाते से रकम पार कर दी। ठगी के दोनों मामले पुलिस ने दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच कर रही है।

    आशियाना के एल्डिको उद्यान स्थित बसंत विहार निवासी निगम कुमार का खाता एक बैंक में है। उन्होंने स्विगी से खाने का आर्डर किया था। डिलीवरी में देर लगने पर उन्होंने आर्डर कैंसिल कर दिया। उसके बाद गूगल से स्विगी कस्टमर केयर का नंबर लेकर काल की, मगर काल नहीं उठी। कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से वाट्सएप काल आई।

    जालसाज ने फोन पर कहा कि हम एक फाइल भेज रहे हैं। इसे ओपन करते ही रुपये रिफंड हो जाएंगे। निगम ने जैसे ही फाइल ओपन की तो खाते से 95 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं, नगराम के ग्राम देवीगंज अनैया खरगापुर निवासी मोहित वाजपेयी का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व एचडीएफसी बैंक में है। बीते 18 मार्च को फेसबुक पर रील देखते समय फोन की स्क्रीन ब्लैक हो गई और दोनों खातों से 1 लाख 32 हजार निकल गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत करने के बाद नगराम थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

    यह भी पढ़ें- यूपी के छात्रों के लिए खुशखबरी, स्कॉलरशिप पाने का मिलेगा एक और मौका 

    खबरें और भी