यूपी के छात्रों के लिए खुशखबरी, स्कॉलरशिप पाने का मिलेगा एक और मौका
समाज कल्याण विभाग जल्द ही उन सामान्य, एससी और एसटी छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलेगा जो छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। ...और पढ़ें

(Photo Source - AI Generated)
HighLights
वंचित छात्रों के लिए जल्द खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल।
2025-26 सत्र के लिए छात्रवृत्ति हेतु दोबारा आवेदन।
सामान्य, एससी, एसटी और ट्रांसजेंडर छात्रों को लाभ।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। छात्रवृत्ति से वंचित रह गए सामान्य, एससी और एसटी विद्यार्थियों के लिए समाज कल्याण विभाग जल्द ही आनलाइन पोर्टल खोलेगा। शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत संचालित छात्रवृत्ति एंव शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ न ले पाने वाले विद्यार्थी इस पोर्टल के जरिए दोबारा आवेदन कर सकेंगे।
विभाग ने योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 53,041 हजार से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में 81.12 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी। इनमें अनुसूचित जाति के 25,395 विद्यार्थियों को 30.65 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 27,646 विद्यार्थियों को 50.47 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
ट्रांसजेंडर छात्रों को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजना में शामिल किया गया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को सशक्त बनाने और हर वर्ग तक उसका लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।