लखनऊ के गोमती नगर-अलीगंज और कपूरथला सहित इन जगहों में रहेगा बिजली संकट, मरम्मत कार्य के चलते बाधित रहेगी सप्लाई
लखनऊ के गोमती नगर, अलीगंज और कपूरथला सहित कई क्षेत्रों में मरम्मत कार्य के कारण आज बिजली संकट रहेगा। विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में सुबह से शा ...और पढ़ें
-1785520096447_m.webp)
HighLights
गोमती नगर, अलीगंज, कपूरथला सहित कई क्षेत्रों में बिजली संकट।
मरम्मत कार्य के चलते आज दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में अलग-अलग समय पर कटौती।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिजली से जुड़ा मरम्मत कार्य होने के कारण गोमती नगर के विपिन खंड से संबंधित विशाल खंड तीन, चार, पांच में बिजली संकट रहेगा। अधिशासी अभियंता धीरज यादव के मुताबिक बिजली संकट सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक अगस्त को रहेगा।
इसी बिजली उपकेंद्र से संबंधित सीएसआइ टावर, नाबार्ड व विपिन खंड के कुछ क्षेत्रों में दोपहर दो बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली संकट रहेगा। इसी तरह सुबह 10:30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक विशाल खंड एक, दो और डिगडिगा गांव में बिजली संकट रहेगा।
विराज खंड बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले विनम्र खंड एक, तीन, एमिटी स्कूल, तखवा गांव के आसपास सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक शनिवार को बिजली संकट रहेगा। विभूति खंड बिजली उपकेंद्र से संबंधित विभूति खंड के कई निजी प्रतिष्ठानों की बिजली सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेगी।
कब तक रहेगा बिजली संकट
विराज खंड बिजली उपकेंद्र से संबंधित विनीत खंड एक, तीन, चार, पांच, हुसडियां गांव, झालियन का पुरवा, अंबेडकर पुरम में दोपहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक शनिवार को बिजली संकट रहेगा। ग्वारी कल्वर्ट बिजली उपकेंद्र से संबंधित विराम खंड एक, दो व तीन में बिजली संकट दोपहर दो बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।
खबरें और भी
कपूरथला बिजली उपकेंद्र से संबंधित प्रगति बाजार, आरिफ चैंबर, तिकोना पार्क, सेक्टर एफ, ए, चंद्रलोक टावर व आसपास बिजली संकट सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। सुभाष पार्क बिजली उपकेंद्र से संबंधित सेक्टर ए, महानगर पुराना, महानगर गोपाल पुरवा, गोल मार्केट व आसपास बिजली संकट सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आज रहेगा।
कपूरथला बिजली उपकेंद्र से संबंधित सेक्टर बी, अलीगंज, लिटिल पार्क, शताब्दी, मिर्जा बाग, रविन्द्र गार्डेन, सेक्टर ई, चंद्रलोक एवं आसपास बिजली संकट दोपहर दो बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा।