विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में ब‍िजली व‍िभाग ने सुबह 4 बजे मारा छापा, चोरी से चार्ज हो रहे थे 35 ई-र‍िक्‍शा; कट‍िया से चलते म‍िले AC 

Published: Wed, 10 Jun 2026 02:30 PM (IST)

लखनऊ के यासीनगंज में बिजली विभाग ने तड़के छापा मारकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी। दो गोदामों में चोरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सुबह चार बजे लखनऊ मध्य की टीम ने विजिलेंस टीम के साथ यासीनगंज में मारा छापा


  2. 12 परिसर में अन्य पकड़ी गई चोरी, रात में कटिया लगाकर चला रहे थे एयर कंडिशन


 

 

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पुराने लखनऊ में बिजली चोरी करने से चोर बाज नहीं आ रहे हैं। लखनऊ मध्य जोन में लगातार लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सुबह चार बजे छापा मारा गया।

पुराने लखनऊ के यासीनगंज जो चोरी बहुल क्षेत्र हैं, यहां प्रवेश करते ही दो गोदामों में टीमों ने जांच की तो चोरी मिली। यहां टीम ने पाया कि दो ई रिक्शा गोदाम संचालकों द्वारा चोरी की बिजली से 35 ई रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। बता दे कि एक ई रिक्शा चार्ज करने में प्रतिदिन नौ से दस यूनिट बिजली की खपत होती है।

गोदाम का कनेक्शन काट दिया गया है और मीटर उखाड़ लिए गए हैं। अभियंताओं ने संबंधित चोर के खिलाफ बिजली चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कराया है और आठ से दस लाख रुपये जुर्माना भी लगने की संभावना है। क्योंकि बिजली चाेरी दस किलोवाट से अधिक दोनों परिसर में पकड़ी गई है।

मुख्य अभियंता रवि के मुताबिक टीम ने यासीनगंज में आगे भी अभियान चलाया तो 12 घरों में कटिया व मीटर बाइपास करके चोरी करते हुए लोग पाए गए। उन्होंने बताया कि अभी तक टीम सुबह चार से पांच बजे के बीच छापा मारती थी तो बिजली चोर सचेत हो जाते थे। इस बार रणनीति बदलते हुए एक घंटे पहले यानी तड़के तीन बजे से सुबह चार बजे के बीच छापा मारा गया। इनमें कुछ चोरों ने विजिलेंस टीम को बताया कि सुबह 4:30 बजे का अलार्म लगाकर सोते हैं, जिससे कटिया व बाइपास को सुबह जल्द उठकर सामान्य किया जा सके, लेकिन टीम ने उससे पहले ही छापा मार दिया। बिजली विभाग को लगातार यासीनगंज से हर माह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था।

यह भी पढ़ें- UP में 'सिंगापुर मॉडल' पर बनेगा देश का पहला सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल व रोजगार जोन, हर साल 10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।