Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में रेलवेकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां की तहरीर पर पत्नी और बेटे पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:58 PM (IST)

    रेलवेकर्मी कैलाशनाथ गौतम की संदिग्ध मौत के मामले में उनकी मां की शिकायत पर पत्नी और बेटे के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. रेलवेकर्मी कैलाशनाथ गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

    2. मां की तहरीर पर पत्नी और बेटे पर मुकदमा दर्ज।

    3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिले।

    संवाद सूत्र, निगोहां। मीरकनगर गांव में 54 वर्षीय रेलवेकर्मी कैलाशनाथ गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मुकदम दर्ज हुआ है। मृतक की मां रामपति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी लज्जावती और बेटे शिवम उर्फ अरुण के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

    बता दें कि, सोमवार रात कैलाशनाथ शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इसी दौरान पत्नी से कहासुनी हुई, जिसका बेटे ने विरोध किया। इसी बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि पत्नी और बेटे ने मिलकर कैलाशनाथ की पिटाई कर दी। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिवारजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया।

    मृतक की मां रामपति का आरोप था कि उनके बेटे को पत्नी और पोते ने बेरहमी से पीटा था,जिससे उसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं। रिपोर्ट, साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है। 

    यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाया गया, अगले आदेशों तक नहीं लगेगा टोल

    खबरें और भी