Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्लॉट दिलाने के नाम पर सिपाही की पत्नी से ठगी, डायरेक्टर-एजेंट समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 09:36 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ में मैजिस्टिक्स इंफ्रा डेवलपर्स कंपनी के निदेशकों और एजेंटों ने एक सिपाही की पत्नी से प्लॉट दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सिपाही की पत्नी से प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी।

    2. मैजिस्टिक्स इंफ्रा डेवलपर्स के निदेशकों ने साढ़े सात लाख ठगे।

    3. एजेंटों समेत पांच आरोपियों पर लखनऊ में FIR दर्ज।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। रियल एस्टेट कंपनी मैजिस्टिक्स इंफ्रा डेवलपर्स कंपनी निदेशकों ने प्लाट दिलाने का झांसा देकर सिपाही की पत्नी से साढ़े सात लाख रुपये ऐंठ लिए। रजिस्ट्री में टालमटोल देख रुपये वापस मांगने पर सिपाही को धमकाया गया। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के आदेश पर बंथरा पुलिस ने डायरेक्टर व एजेंट समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

    कानपुर बर्रा निवासी निकिता सिंह परमार के सिपाही पति संजय सिंह कन्नौज में तैनात हैं। निकिता बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए लखनऊ में रहना चाहती थी। इसी दौरान वर्ष 2023 में पीड़िता परिवार संग लखनऊ में रिश्तेदार के घर आए थे।

    इसी दौरान प्रांशु दीक्षित निवासी बंगला बाजार आशियाना और अमन दुबे निवासी गंगोत्री एंक्लेव सुशांत गोल्फ सिटी ने संपर्क किया। बताया कि वे मैजिस्टिक्स इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दरोगा खेड़ा में प्लाटिंग कर रहे हैं। आरोपितो ने प्लाट दिखाया।

    पसंद आने पर कार्यालय में डायरेक्टर सुमिता मिश्रा, साक्षी धवन और नीलम दीक्षित से मुलाकात करायी। प्लाट का सौदा 14,38,750 रुपये तय हुआ। जुलाई 2024 तक दंपति ने साढ़े सात लाख रुपये दिए। रजिस्ट्री के लिए संपर्क करने प र टालमटोल की गयी। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकाया।

    यह भी पढ़ें- ऑनलाइन खाना मंगाने के बाद किया कैंसिल, रिफंड के लिए कॉल करते हुए अकाउंट से कटे 95 हजार रुपये

    खबरें और भी