श्रावण मास को लेकर लखनऊ में गुरुवार से 1 महीने रहेगा रूट डायवर्जन, श्रद्धालुओं के लिए शिवालयों तक पहुंचना होगा आसान
श्रावण माह के मद्देनजर लखनऊ में गुरुवार से 28 अगस्त तक एक महीने का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था प्रमुख शिवालयों बुद्धेश्वर, मनकामेश्वर, ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लखनऊ में श्रावण माह के लिए एक महीने का रूट डायवर्जन।
बुद्धेश्वर, मनकामेश्वर सहित प्रमुख शिवालयों के लिए व्यवस्था।
एंबुलेंस, स्कूली वाहनों को विशेष अनुमति, हेल्पलाइन नंबर जारी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। श्रावण माह की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। जो 28 अगस्त तक रहेगा। इसे देखते हुए एक माह के लिए डायवर्जन लागू किया जा रहा है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि एक माह तक महत्वपूर्ण शिवालयों बुद्धेश्वर मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, कोनेश्वर मंदिर होने वाले आयोजनों को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन को अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
यहां रहेगी रोक
- डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा से मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुये हनुमान सेतु मंदिर तिराहा की तरफ रोक रहेगी।
- हनुमान सेतु मंदिर चौराहा से मनकामेश्वर मंदिर, डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
- डालीगंज चौराहा से सामान्य यातायात ग्रीन कारीडोर, मनकामेश्वर मंदिर की तरफ रोक रहेगी।
- मनकामेश्वर मंदिर ढाल से मनकामेश्वर मंदिर की तरफ रोक रहेगी।
- बुद्धेश्वर चौराहा की तरफ से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पाल तिराहा की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेगा।
- नहर तिराहा से बुद्धेश्वर चौराहा की तरफ रोक रहेगी।
यहां से जाएं
- आइटी चौराहा अथवा डालीगंज पुल चौराहा होकर जा सकेंगे।
- आइटी चौराहा या सुभाष चौराहा होकर जा सकेंगे।
- सीडीआरआइ तिराहा अथवा डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा, आइटी चौराहा होकर जा सकेंगे।
- हनुमान सेतु मंदिर चौराहा अथवा डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा होकर जा सकेंगे।
- बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर जा सकेंगे।
- मोहान रोड तिराहा, तिकोनिया तिराहा होते हुये जा सकेंगे।
यह है विशेष इंतजाम
- आगरा एक्सप्रेस वे की तरफ से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन मोहान मोड़ से तिकोनिया तिराहा से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये जा सकेंगे।
- दुबग्गा तिराहा की तरफ से तिकोनिया तिराहा/बाराबिरवा चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये जा सकेंगे।
- बाराबिरवा चौराहा/मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड/दुबग्गा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये जा सकेंगे।