विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाइक पर बैठकर SDM-तहसीलदार ने लिया बाढ़ क्षेत्रा का जायजा, इन गांवों में राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देश

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:20 PM (IST)

एसडीएम बीकेटी आकाश कुमार और तहसीलदार शरद सिंह ने इटौंजा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सुल्तानपुर और बहादुरपुर गांवों का बाइक से जायजा लिया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एसडीएम और तहसीलदार ने बाइक से बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया।

  2. सुल्तानपुर, बहादुरपुर गांवों में राहत शिविर खोलने के निर्देश दिए गए।

  3. फसल क्षति मुआवजे और पशु चारे की व्यवस्था के आदेश।

संवाद सूत्र, इटौंजाइ। टौंजा क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को बाइक पर बैठकर एसडीएम बीकेटी आकाश कुमार और तहसीलदार शरद सिंह ने बाढ़ क्षेत्र सुल्तानपुर, बहादुरपुर गांव का जायजा लिया। गांव में राहत शिविर खोलने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी बक्शी का तालाब आकाश कुमार ने बताया गांव में राहत शिविर खोले जाएंगे।

स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सक टीम मौजूद रहेंगी। कर्मचारियों को निर्देश दिया कि नुकसान होने वाली फसल का निरीक्षण करके मुआवजा हेतु कार्रवाई की जाए। किसानों से खतौनी आधार कार्ड ,पासबुक अभिलेख जमा कराए जाएं।

यह भी पढ़ें- UP के युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका, कानपुर समेत 13 जिलों के अभ्यर्थी क्लर्क और स्टोर कीपर के लिए दिखाएंगे दम

ग्रामीणों ने बताया सुल्तानपुर, बहादुरपुर मार्ग पर जल भराव हो गया है। गांव में पानी पहुंचने लगा है । ग्रामीणों ने कहा मवेशियों के लिए चारा का प्रबंध हो। इस पर उन्होंने बताया खंड विकास अधिकारी बीकेटी को निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार बीकेटी शरद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकेटी के अधीक्षक जेपी सिंह पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।