लखनऊ में बीज विक्रेताओं के लिए बड़ा अपडेट, 'साथी' पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य; ना करने पर रद्द होगा लाइसेंस
लखनऊ में सभी बीज उत्पादकों, प्रसंस्करण इकाइयों और विक्रेताओं को 31 जुलाई तक कृषि मंत्रालय के साथी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
बीज विक्रेताओं को साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य।
अंतिम तिथि 31 जुलाई, न करने पर लाइसेंस रद्द।
पारदर्शिता और नकली बीजों पर प्रभावी रोक लगेगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। जिले के सभी बीज उत्पादकों, निजी व सहकारी बीज प्रसंस्करण इकाइयों तथा थोक और खुदरा बीज विक्रेताओं के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के साथी पोर्टल पर 31 जुलाई तक आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। तय तिथि तक पंजीकरण नहीं कराने वाले बीज कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जा सकते हैं।
जिला कृषि अधिकारी डा.मेनका ने बताया कि साथी पोर्टल के माध्यम से बीज उत्पादन से लेकर किसानों तक पहुंचने वाली सप्लाई चेन का डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जाएगा। इससे बीजों की खरीद-बिक्री और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी तथा नकली और अमानक बीजों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई लागिन आइडी और पासवर्ड के माध्यम से बीज विक्रेताओं को अपने बीज लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, जीएसटी विवरण और प्रतिष्ठान से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।