Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और चालक में हुई मारपीट, वर्दी फटी

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:54 AM (GMT+05:30)

    लखनऊ के शहीद पथ पर देर रात वाहन रोकने को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक चालक के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई, हालांकि पुलिस ...और पढ़ें

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी और चालक में हुई मारपीट। (वीडियो ग्रैब)

    ट्रैफिक पुलिसकर्मी और चालक में हुई मारपीट। (वीडियो ग्रैब)

    HighLights

    1. शहीद पथ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और चालक में मारपीट।

    2. वाहन रोकने को लेकर विवाद हाथापाई में बदला।

    3. पुलिसकर्मी की वर्दी फटी, कोई शिकायत दर्ज नहीं।

    संवाद सूत्र, सरोजनीनगर (लखनऊ)। शहीद पथ पर देर रात्रि को वाहन रुकवाने को लेकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक वाहन चालक के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की जांच के लिए रोकने पर चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घटना के दौरान राहगीरों की भीड़ जुट गई और बाद में दोनों पक्ष अलग हुए।

    सरोजनीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है, और न ही किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर या शिकायत दी गई है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में 62 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट कर सड़क किनारे छोड़ा