विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में चांदी के कारोबार में निवेश का झांसा देकर लगाया 2.20 करोड़ का चूना, मुकदमा दर्ज

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:23 PM (IST)

बिल्डर राजेंद्र प्रसाद वर्मा को चांदी के कारोबार में 50% मुनाफे का झांसा देकर जालसाजों ने 2.20 करोड़ रुपये ठग ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. बिल्डर से चांदी कारोबार में निवेश के नाम पर ठगी।

  2. जालसाजों ने 2.20 करोड़ रुपये हड़पे, मारपीट भी की।

  3. विभूतिखंड पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चांदी के कारोबार में निवेश कर 50 फीसदी मुनाफा देने का झांसा देकर बिल्डर से जालसाजों ने 2.20 करोड़ रुपये हड़प लिये। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर कंपनी के कर्मचारियों और उनके साथियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। विभूतिखंड पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

विजयंत खंड निवासी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा के मुताबिक वह करीब 10 वर्षों से बिल्डर और मकान-दुकान की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। मार्च 2022 में मेरलियन सेल्स ओपीसी प्रा. लि. से जुड़े सुशील कुमार पाण्डेय और उसके कर्मचारी अक्षय कुमार ने उन्हें चांदी के कारोबार में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हें भरोसा दिलाया गया कि एक किलो चांदी में निवेश करने पर होने वाले लाभ का 50 फीसदी हिस्सा उन्हें दिया जाएगा।

निवेश के नाम पर दिए 2.20 करोड़

पीड़ित ने कंपनी के खाते में अलग-अलग तारीखों में रकम भेजी। 18 जुलाई 2022 को एक करोड़, तीन दिसंबर 2022 को 40 लाख और 10 फरवरी 2023 को 20 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए भेजे गए। इसके अलावा उनके रिश्तेदार हरीश कुमार वर्मा के यूको बैंक खाते से 21 अक्टूबर 2022 को 60 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 2.20 करोड़ रुपये चांदी में निवेश के नाम पर दिए गए।

कंपनी की ओर से न तो वादे के मुताबिक मुनाफे का हिस्सा दिया गया और न ही मूल रकम लौटाई गई। काफी समय तक रकम वापस नहीं मिलने पर वह 30 अप्रैल 2025 को विभूतिखंड स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यालय में अक्षय कुमार व उनके साथियों ने रकम वापस मांगने पर गालियां दी और मारापीटा।

यह भी पढ़ें- नौकरी और MLM के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, झांसी पुलिस ने 8 को दबोचा, 50 लोगों को कराया मुक्त

इस दौरान अमित कुमार मौर्या और सतेन्द्र यादव के सामने जान से मारने की धमकी भी दी गई। इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार प र रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।