Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मुझसे संबंध बनाओ, मेडिकल में नहीं पता चलेगा', लखनऊ में रेप पीड़िता से दुष्कर्म करने वाला दारोगा सस्पेंड

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 10:52 AM (IST)

    आशियाना में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एसएसआइ धर्मवीर शाही को निलंबित कर जेल भेजा गया है। आरोपित ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। आशियाना में महिला से दुष्कर्म के आरोप में एसएसआइ धर्मवीर शाही के खिलाफ पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने आरोपित एसएसआइ को निलंबित कर जेल भेज दिया।

    पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने पीड़िता को मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि न होने की बात कहकर संबंध बनाए। हालांकि रविवार को पीड़िता के प्रमुख बयान दर्ज नहीं हो सके।

    मामले की शुरुआत पीजीआइ थाने में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना से हुई थी। बस्ती निवासी अभिषेक सिंह के खिलाफ पीड़िता ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी विवेचना एसएसआइ धर्मवीर शाही को सौंपी गई थी।

    आरोप है कि विवेचना के दौरान एसएसआइ ने पीड़िता से संपर्क बढ़ाया और शादी का भरोसा दिया। इसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा मिलने के बाद वह एसएसआइ के संपर्क में रही।

    बाद में जब उसने शादी की बात कही तो टालमटोल करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने बेल्ट से पीटने का भी आरोप लगाया है। मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि जिस मुकदमे की विवेचना एसएसआइ को सौंपी गई थी, उसी दौरान उन पर पीड़िता को प्रभाव में लेकर शादी का झांसा देने का आरोप लगा।

    शिकायत अधिकारियों तक पहुंचने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीपी मध्य ने उपलब्ध तथ्यों और शिकायत के आधार पर एसएसआइ को निलंबित कर दिया। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'मर्जी से संबंध बनाना रेप नहीं', होटलों के रजिस्टर पर मिले युवती के हस्ताक्षर; दुष्कर्म का आरोपी बरी