लखनऊ में सौतेली बेटी से दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप, आरोपी पिता गिरफ्तार
लखनऊ के सरोजनीनगर में एक सौतेले पिता को नाबालिग बेटी से दुष्कर्म और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

सौतेली बेटी से दुष्कर्म और मारपीट का आरोप।
HighLights
लखनऊ में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया।
सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी रामबाबू रावत को गिरफ्तार किया।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड।
संवाद सूत्र, सरोजनीनगर। नाबालिग के साथ दुष्कर्म और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सरोजनीनगर पुलिस ने उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति के मुताबिक, 14 अगस्त को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गहरू निवासी रामबाबू रावत (35) ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ मारपीट करने के बाद दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई।
शनिवार को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी रामबाबू रावत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2022 में भी मारपीट और गाली-गलौज के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
