वाहन की टक्कर के बाद हाईवे पर गिरा छात्र, ट्रक से कुचलकर मौत
लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर इटौंजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्कूटी सवार 15 वर्षीय छात्र अबूशाद को पिकअप ने टक्कर मारी, जिससे वह हाईवे पर गिर गया और ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, इटौंजा। इटौंजा थाना के अंतर्गत लखनऊ सीतापुर हाईवे बुधवार को अर्जुनपुर मार्केट के पास हाईवे कट पार करते समय छात्र की स्कूटी में पिकप ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह उछलकर हाईवे पर गिर पड़ा। पिकप के पीछे आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर से उसका दोस्त भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रामसागर मिश्र 100शैय्या अस्पताल बीकेटी भेजा गया।
बीकेटी थाना के अंतर्गत भैंसामऊ निवासी अबूशाद 15 वर्ष , एस आर ग्लोबल बीकेटी में कक्षा 8 का छात्र था ।वह दोस्त मुस्तफा 15 वर्ष निवासी अर्जुनपुर के साथ स्कूटी से उसे घर छोड़ने जा रहा था। उसकी दादी हसीना का मंगलवार को इंतकाल हो गया था ।बुधवार को दाह संस्कार था ।उसमें उसका दोस्त शामिल होने गया था।
इसके बाद वह घर में बताया था कि दोस्त के साथ समोसा खाने जा रहा है। इसके बाद उसे छोड़ने अर्जुनपुर गांव जा रहा था जैसे ही अर्जुनपुर की तरफ स्कूटी मोड़ी पीछे से पिकप ने टक्कर मार दी। इसके बाद पिकप के पीछे आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी पर बैठा मुस्तफा भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए भेजा गया ।सूचना पर पहुंचे पारिवारिक जनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मां ऊष्मा देख कर विलख कर रो पड़ी। गश खाकर गिर पड़ी।
अबूशाद एस आर ग्लोबल में कक्षा आठ में मुस्तफा के साथ पढ़ता था। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की भीड़ लग गई आवा गमन भी काफी देर बाधित हो गया। पिकप का चालक हाईवे के किनारे तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर भाग गया जिससे सड़क के दुकानदार भी बाल बाल बच गए। ट्रक का चालक भी गाड़ी लेकर भाग गया।