Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में बिना नंबर की थार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, एक युवक घायल

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 08:03 AM (IST)

    लखनऊ में देर रात डीएवी कॉलेज फ्लाईओवर पर एक बिना नंबर की थार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर 100 मीटर तक घसीटा, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बिना नंबर की थार ने बाइक सवार को टक्कर मारी।

    2. थार ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, युवक घायल।

    3. लोगों ने दो थार सवारों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। नाका के डीएवी कालेज फ्लाइओवर पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बिना नंबर की थार ने बाइक से जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक थार में फंस गई। थार सवार उसे सौ मीटर तक घसीट ले गए।

    अचानक गाड़ी बंद होने से थार रुक गई। आसपास के लोगों ने थार सवारों को दौड़ा कर पकड़ा और उन्हें नाका पुलिस को सौंप दिया है। बाइक सवार को नाजुक हालत में अस्पताल भेजा गया है।

    नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि बाइक सवार को थार ने टक्कर मारी थी। राहगीरों के मुताबिक, गाड़ी में चार युवक और एक युवती बैठे थे। इसी बीच सामने से आ रही एक बाइक में थार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक छिटककर सड़क पर जा गिरा।

    बाइक थार के बोनट में फंसकर सौ मीटर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही की कोई और गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आई। इस बीच फ्लाइओवर पर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। लोगों ने दौड़कर थार सवारों को पकड़ लिया। भीड़ का फायदा उठाकर युवती और दो युवक मौके से भाग निकले।

    यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में ग्रामवार गन्ना सर्वेक्षण शुरू, 30 अगस्त तक चलेगा अभियान

    लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को गंभीर हालत में अस्पताल भेज दिया गया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

    नंबर और घायल युवक के पास मिली अन्य चीजों की मदद से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया गया है।

    खबरें और भी