Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में जज की कार को थार ने मारी टक्कर, रोकने पर सिपाही को रौंदने की कोशिश

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:55 AM (IST)

    लखनऊ के लोहिया चौराहे पर एक तेज रफ्तार थार ने बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश की कार को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोहिया चौराहे पर सिग्नल पर रुकी बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश की कार में तेज रफ्तार थार सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर तैनात ट्रैफिक सिपाही ने थार सवार युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने उसे भी रौंदने का प्रयास किया।

    सिपाही के पीछे हटने पर मौका पाकर युवक वाहन समेत फरार हो गया। जज के चालक ने आरोपित के खिलाफ गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

    बाराबंकी के देवा रोड स्थित अभय नगर निवासी संतोष गुप्ता के मुताबिक, वह बाराबंकी के अपर प्रधान न्यायाधीश श्रीकृष्ण कुमार के चालक हैं। 10 जुलाई की शाम वह अपर प्रधान न्यायाधीश और उनके परिवार को कार से लेकर कैसरबाग से बाराबंकी जा रहे थे।

    फन माल से आगे लोहिया चौराहे पर सिग्नल लाल होने पर उन्होंने कार रोक दी। पीछे से तेज रफ्तार थार ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

    चौराहे पर तैनात ट्रैफिक सिपाही कार में टक्कर देकर वहां पहुंचा। ट्रैफिक सिपाही ने थार सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। आरोपित ने सिपाही को ही रौंदने का प्रयास किया।

    कार चालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सीसी फुटेज और फोटो की मदद से कार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- यमुना नदी में नहाते वक्त बड़ा हादसा, 4 बच्चे तेज बहाव में बहे; दिल्ली के अलीपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी