15 अगस्त पर राजधानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान, जनभवन से पुराने लखनऊ तक इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास के कारण 15 अगस्त को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। जनभवन, पुराने लखनऊ और 1090 ...और पढ़ें

लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास के कारण 15 अगस्त को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।
HighLights
स्वतंत्रता दिवस पर जनभवन में कार्यक्रमों के कारण यातायात बदला।
पुराने लखनऊ, 1090 चौराहे पर मार्च पास्ट पूर्वाभ्यास से यातायात।
आपातकालीन वाहनों को आवश्यकतानुसार डायवर्जन में छूट मिलेगी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनभवन में सुबह आठ बजे आयोजित झंडारोहण और शाम चार बजे होने वाले स्वल्पाहार कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी ने बताया कि आपात सेवाओं में लगे वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर डायवर्जन में छूट दी जाएगी। इस दौरान पार्क रोड से हजरतगंज चौराहे की तरफ एकल मार्ग व्यवस्था भी निलंबित रहेगी।
यह रहेगा बदलाव
- बंदरियाबाग चौराहे से जनभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज होकर जा सकेंगे।
- लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा और सिसेंडी तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा अथवा एसएन ओवरब्रिज होकर जायेंगे।
- हजरतगंज चौराहा से डीएसओ चौराहा और बंदरियाबाग चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को पार्क रोड चौराहा होकर जाना होगा।
- रायल होटल चौराहा से सिसेंडी तिराहा, डीएसओ चौराहा, एनेक्सी तिराहा और प्रेरणा केंद्र तिराहा यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन हजरतगंज चौराहा अथवा बर्लिंग्टन चौराहा होकर जाएंगे।
मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास को लेकर बदला रहेगा यातायात
स्वतंत्रता दिवस के मार्च पास्ट को लेकर पुराने लखनऊ के कई इलाकों में गुरुवार दोपहर दो बजे से यातायात बदला रहेगा। जरूरत पड़ने पर लोग यातायात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह रहेगी व्यवस्था
- सिटी स्टेशन की ओर से आने वाला यातायात गोलागंज तिराहा से बलरामपुर ढाल / चारबत्ती चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पुलिस आफिस, इन्दिरा गांधी नक्षत्रशाला, डालीगंज पुल होकर जाएगा।
- रेजीडेन्सी तिराहे (शहीद स्मारक) की ओर से आने वाला यातायात बलरामपुर ढाल चौराहा से गोलागंज / कैसरबाग बस स्टैण्ड चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात शहीद स्मारक, डालीगंज पुल से बांये चकबस्त चौराहा से जाएगा।
- अमीनाबाद की ओर से आने वाला यातायात गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा चौराहा की ओर नहीं आ सकेगा, यह यातायात गुईन रोड चौराहा से बांये नजीराबाद, अमीनाबाद होकर जाएगा।
- सीडीआरआइ, टेलीफोन एक्सचेन्ज (स्वास्थ्य भवन) चौराहा से आने वाला यातायात चकबस्त चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सीडीआरआइ तिराहा से परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, मकबरा रोड, बारादरी कैसरबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- कैण्ट रोड, बी.एन. रोड, लाटूश रोड की ओर से आने वाला यातायात कैसरबाग अशोक लाट से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नजीराबाद रोड, लाटूश रोड, बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा होकर जाएगा।
- बलरामपुर ढाल (सीएमओ कार्यालय) चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात बलरामपुर हास्पिटल चौराहा या चकबस्त चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात शहीद स्मारक डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड चौराहा, नदवा बंधा रोड़ होकर जाएगा।
- क्लार्क अवध तिराहा से सीडीआरआई, शहीद स्मारक या स्वास्थ्य भवन, कैसरबाग बस अड्डे चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु नदवा बंधा रोड या बारादरी, कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- कैसरबाग बस अड्डा चौराहा से कलेक्ट्रेट, टेलीफोन एक्सचेन्ज (स्वास्थ्य भवन) चौराहा से सीडीआरआइ तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कैसरबाग अशोक लाट, बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा होकर जाएगा।
- चौक की ओर से आने वाला यातायात डालीगंज चौराहा से शहीद स्मारक तिराहा, सीडीआरआई तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डालीगंज पुल से नक्षत्र शाला, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था कार्यालय, सिटी स्टेशन तिराहा या डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड, नदवा बंधा रोड़, आइटी चौराहा होकर जाएगा।
1090 चौराहा और आसपास रहेगा यह बदलाव
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा पर होने वाले झंडारोहण के पूर्वाभ्यास को लेकर गुरुवार सुबह छह बजे से रिहर्सल खत्म होने तक डायवर्जन लागू रहेगा।
- सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, यह यातायात समतामूलक चौराहा, सेन्ट्रल एकेडमी से ग्रीन कारीडोर ताज अंडरपास, पिपराघाट, जी-20 तिराहा होते जाएंगे।
- 1090 चौराहा से गोल्फ क्लब चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात पीएनटी तिराहा, बैकुंठ धाम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा अथवा समतामूलक चौराहा, सेन्ट्रल एकेडमी तिराहा से ग्रीन कारीडोर होते हुए जाएगा।
- लालबत्ती चौराहा से बन्दरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात कटाईपुल चौराहा, दिलकुशा तिराहा से पिपराघाट गोल चक्कर चौराहा अथवा अहिमामऊ अण्डरपास होते हुए जाएगा।
- रायल होटल चौराहा से हजरतगंज चौराहा के बीच सामान्य यातायात प्रतिबन्धित रहेगा। यह यातायात सिसेंडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा, लालबत्ती चौराहा अथवा आइटीएमएस तिराहा, अशोकलाट चौराहा कैसरबाग होते हुये जाएगा।
- अल्का तिराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डनलप तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा अथवा सुभाष चौराहा, अशोकलाट चौराहा होते हुए जाएगा।
- मेफेयर तिराहा से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डनलप तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा अथवा सुभाष चौराहा, अशोकलाट चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- बाल्मीकी तिराहा से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात डनलफ तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा अथवा सुभाष चौराहा, अशोकलाट चौराहा होते हुए जाएगा।
- सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बन्दरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात अशोकलाट चौराहा अथवा हनुमान सेतु तिराहा से ग्रीन कारीडोर मार्ग का प्रयोग जाएगा।
- कैपिटल तिराहा से हजरतगंज चौराहा / रायल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लालबाग चौराहा, सुपर मार्केट तिराहा, बर्लिंग्टन चौराहा अथवा मेफेयर तिराहा, बाल्मीकी तिराहा, सुभाष चौराहा होते हुए जा सकेगा।
- लालबाग चौराहा से कैपिटल तिराहा, हजरतगंज चौराहा/ रायल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात सुपर मार्केट तिराहा, बर्लिंग्टन चौराहा अथवा मेफेयर तिराहा, बाल्मीकी तिराहा, सुभाष चौराहा होते हुए जाएगा।
- केकेसी पेट्रोल पम्प तिराहा से राणा प्रताप चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, रायल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात लोको चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- कुंवर जगदीश चौराहा से केकेसी पेट्रोल पम्प तिराहा, राणा प्रताप चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, रायल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात छप्पन चौराहा, करियप्पा चौराहा होते हुए जाएगा।
- राणा प्रताप चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, रायल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात केकेसी तिराहा, लोको चौराहा, कुंवर जगदीश चौराहा अथवा बर्लिंग्टन चौराहा से बांये अशोकलाट चौराहा होते हुए जाएगा।
- श्रीराम टावर तिराहा से हजरतगंज चौराहा, रायल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यातायात सप्रू मार्ग तिराहा, सिकन्दरबाग चौराहा, सहारागंज तिराहा, चिरैयाझील तिराहा होते हुए जाएगा।
- सप्रू मार्ग तिराहा से हजरतगंज चौराहा, रायल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग चौराहा, सहारागंज तिराहा, चिरैयाझील तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- सिकन्दरबाग चौराहा से हजरतगंज चौराहा, रायल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सहारागंज तिराहा, चिरैयाझील तिराहा अथवा दैनिक जागरण चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- संकल्प वाटिका तिराहा से सिकन्दरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सुशीला देवी स्मृतिका चौराहा से ग्रीन कारीडोर का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।