तिरंगा यात्रा के चलते रविवार को लखनऊ में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर रहेगी नो एंट्री
लखनऊ में रविवार को तिरंगा यात्रा के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन रहेगा। सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सामान्य यातायात प्रतिबंधित रह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
तिरंगा यात्रा के कारण लखनऊ में यातायात डायवर्जन।
सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंध।
वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। तिरंगा यात्रा के दौरान रविवार को शहर के तमाम रूटों पर डायवर्जन रहेगा। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि व्यवस्था सुबह नौ बजे से लागू होगी। कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
ऐसे में कई स्थानों पर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से से होकर जाना होगा। यातायात प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन मार्गों का प्रयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।
- समतामूलक चौराहा से 1090, गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग व कैंट की ओर न जाएं: वाहन ग्रीन कॉरिडोर अथवा ताज अंडरपास, पिपराघाट और जी-20 तिराहा होकर निकलें।
- सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से 1090, गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग व कैंट की ओर न जाएं : समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी, ग्रीन कारीडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट और जी-20 तिराहा होकर जाएं।
- 1090 से गोल्फ क्लब, बन्दरियाबाग व कैंट की ओर न जाएं : पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम, चिरैयाझील अथवा समतामूलक चौराहा-सेंट्रल एकेडमी से ग्रीन कारीडोर होकर जाएं।
- लालबत्ती से बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब व 1090 की ओर न जाएं : कटाईपुल, दिलकुशा तिराहा से पिपराघाट गोल चौराहा अथवा अहिमामऊ अंडरपास होकर निकलें।
- सिसेंडी तिराहा से डीएसओ, हजरतगंज व बन्दरियाबाग की ओर न जाएं: रायल होटल, बर्लिंग्टन, अशोकलाट अथवा एनेक्सी, लालबत्ती और कटाईपुल होकर जाएं।
- रायल होटल से हजरतगंज के बीच न जाएं: मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सिसेंडी, एनेक्सी, लालबत्ती अथवा आइटीएमएस तिराहा, अशोकलाट और कैसरबाग होकर निकलें।
- गोल्फ क्लब से पार्क रोड होते हुए हजरतगंज न जाएं : मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। सिविल अस्पताल जाने वाले जियामऊ मोड़ से डीजीपी आवास तिराहा होकर जाएं।
- अल्का तिराहा से हजरतगंज, डीएसओ व बन्दरियाबाग की ओर न जाएं : डनलफ, सिकंदरबाग, दैनिक जागरण चौराहा अथवा सुभाष चौराहा और अशोकलाट होकर निकलें।
- मेफेयर व बाल्मीकी तिराहा से हजरतगंज, डीएसओ व बन्दरियाबाग की ओर न जाएं : डनलफ, सिकंदरबाग, दैनिक जागरण चौराहा अथवा सुभाष चौराहा और अशोकलाट होकर जाएं।
- सुभाष चौराहा से हजरतगंज, डीएसओ व बन्दरियाबाग की ओर न जाएं : अशोकलाट अथवा हनुमान सेतु तिराहा से ग्रीन कॉरिडोर होकर निकलें।
- कैपिटल तिराहा से हजरतगंज व रायल होटल की ओर न जाएं : लालबाग, सुपर मार्केट, बर्लिंग्टन अथवा मेफेयर, बाल्मीकी और सुभाष चौराहा होकर जाएं।
- लालबाग से कैपिटल, हजरतगंज व रायल होटल की ओर न जाएं: सुपर मार्केट, बर्लिंग्टन अथवा मेफेयर, बाल्मीकी और सुभाष चौराहा होकर निकलें।
- केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा से राणा प्रताप, बर्लिंग्टन, रायल होटल व हजरतगंज की ओर न जाएं : लोको चौराहा और कुंवर जगदीश चौराहा होकर जाएं।
- कुंवर जगदीश चौराहा से केकेसी, राणा प्रताप, बर्लिंग्टन, रायल होटल व हजरतगंज की ओर न जाएं: छप्पन चौराहा और करियप्पा चौराहा होकर निकलें।
- राणा प्रताप चौराहा से बर्लिंग्टन, रायल होटल व हजरतगंज की ओर न जाएं: केकेसी, लोको, कुंवर जगदीश अथवा बर्लिंग्टन से बाएं मुड़कर अशोकलाट होकर जाएं।
- श्रीराम टावर तिराहा से हजरतगंज व रायल होटल की ओर न जाएं: सप्रू मार्ग, सिकंदरबाग, सहारागंज और चिरैयाझील होकर निकलें।
- सप्रू मार्ग तिराहा से हजरतगंज व रायल होटल की ओर न जाएं: सिकंदरबाग, सहारागंज और चिरैयाझील होकर जाएं।
- सिकंदरबाग से हजरतगंज व रायल होटल की ओर न जाएं: सहारागंज, चिरैयाझील अथवा दैनिक जागरण चौराहा होकर निकलें।
- संकल्प वाटिका तिराहा से सिकंदरबाग व हजरतगंज की ओर न जाएं : सुशीला देवी स्मृतिका चौराहा से ग्रीन कॉरिडोर का प्रयोग करें।
- एसएन ओवरब्रिज ढाल से लालबत्ती व बन्दरियाबाग की ओर न जाएं : एसएन ओवरब्रिज के बगल से कटाईपुल और दिलकुशा चौराहा होकर गंतव्य की ओर जाएं।
यह भी पढ़ें- जमानत मिलते ही फिर की शराब तस्करी, लखनऊ जंक्शन पर दोबारा पकड़ा गया आरोपी, बेल देने वाला भी गिरफ्तार