Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Smart Meter Bill: यूपी में सोलह घंटे बंद रहेगी बिजली बिल के बिलिंग से जुड़ी सभी सेवाएं, विभाग ने बताई वजह

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:07 AM (IST)

    लखनऊ में स्मार्ट और प्रीपेड मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए 3 अप्रैल शाम 5 बजे से 4 अप्रैल सुबह 9 बजे तक 16 घंटे के लिए बिजली बिलिंग प् ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. स्मार्ट मीटर तकनीकी समस्या के कारण सेवाएं बंद

    2. 3 अप्रैल शाम 5 बजे से 4 अप्रैल सुबह 9 बजे तक

    3. बिल भुगतान, रिचार्ज, ऑनलाइन पोर्टल 16 घंटे प्रभावित

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। स्मार्ट मीटर व प्री पेड स्मार्ट मीटर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को ठीक करने के लिए शुक्रवार यानी तीन अप्रैल की शाम पांच बजे से चार अप्रैल की सुबह नौ बजे तक बिलिंग प्रणाली, आनलाइन उपभोक्ता पोर्टल, यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप काम नहीं करेगा।

    16 घंटे तक बिजली उपभोक्ता बिलिंग भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि जैसे काम भी नहीं हो सकेंगे। हालांकि शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश है।

    सार्वजनिक अवकाश के दिन बिजली विभाग में न तो बकाएदारों की बिजली कटती है और उक्त कार्य होता है। इसलिए इस दिन को मरम्मत कार्य के लिए चुना गया है। यही नहीं शनिवार सुबह दस बजे के बाद ही बकाएदारों के कनेक्शन काटने का काम फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- UP Smart Meter: अब एक मोबाइल नंबर से जुड़ेंगे सिर्फ तीन बिजली कनेक्शन, निगेटिव बैलेंस होने से पहले रिचार्ज जरूरी

    बिजली अभियंता के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कोई भी बिजली उपभोक्ता 16 घंटे तक न तो बिल जमा कर पाएगा और न ही प्रीपेड मीटर को रिचार्ज कर सकेगा। गोमती नगर जोन के मुख्य अभियंता एसके अग्रवाल ने जोन के अंतर्गत आने वाले कार्यालयों में इस आदेश से अवगत कराने के लिए अधीनस्थ अभियंताओं को निर्देश भी दिए हैं।