Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोकभवन के गेट पर बुआ-भतीजे ने खुद पर छिड़का ज्वलनशील पदार्थ, देखते ही पुलिस के फूले हाथ-पांव

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 08:11 PM (IST)

    काकोरी के कठिंगरा गांव की नीतू ने लोकभवन गेट पर अपने भतीजे के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि काकोरी पुलिस पुश्तैनी जमीन विवाद और मारप ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. महिला ने लोकभवन गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया।

    2. पुश्तैनी जमीन विवाद और पुलिस निष्क्रियता का आरोप।

    3. पुलिस ने महिला व भतीजे को बचाकर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। काकोरी के कठिंगरा गांव में जमीन पर कब्जे का आरोप लगाकर बुधवार की सुबह एक महिला अपने भतीजे के साथ आत्मदाह का प्रयास करने पहुंच गई। लोकभवन के गेट नंबर नौ के सामने वह अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालने लगी। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ा और हजरतगंज थाने ले गए। पूछताछ के बाद महिला और उसके भतीजे को काकोरी पुलिस के हवाले कर दिया।

    काकोरी के कठिंगरा गांव निवासी नीतू ने पूछताछ में बताया कि उनके गांव के ही नीरज और रवींद्र ने भाई अजय कुमार को बहला फुसला कर पुश्तैनी जमीन का एग्रीमेंट करवा लिया है। मंगलवार को वह खेत पर गई थी तो दोनों ने उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी।

    इस मामले में उन्होंने काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। नीतू के साथ ही उनका भतीजा लालता भी रहता है। काकोरी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार की सुबह दोनों लोग ज्वलनशील पदार्थ लेकर लोकभवन के पास पहुंचे।

    गेट नंबर नौ के पास नीतू अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालने लगी। यह देख आसपास तैनात पुलिस टीम ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को हजरतगंज थाने ले जाया गया। दोनों अपने साथ मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना पत्र भी लेकर आए थे।हजरतगंज पुलिस ने दोनों को काकोरी पुलिस को सौंप दिया।

    काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि अजय ने अपने माता-पिता की मौत के बाद पुश्तैनी जमीन में से आठ बिस्वा जमीन रवींद्र और नीरज को एग्रीमेंट कर दी थी। बदले में 2.50 लाख रुपये लिए थे। नीतू ने अपने साथ मारपीट और अभद्रता के आरोप में मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपों की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी