लखनऊ में निवेश का झांसा देकर लगाया 18 लाख का चूना, पैसे वापस मांगने पर दी धमकी; मुकदमा दर्ज
कैंट रोड निवासी जेन शोएब से साइबर जालसाजों ने स्टॉक मार्केट में निवेश और टास्क पूरा करने के बहाने 18 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर उन्हें धमक ...और पढ़ें

HighLights
जेन शोएब से साइबर जालसाजों ने 18 लाख रुपये ठगे।
स्टॉक मार्केट निवेश और टास्क पूरा करने का झांसा दिया।
रुपये मांगने पर धमकी मिली, कैसरबाग थाने में केस दर्ज।
जागरण संवादाता, लखनऊ। कैंट रोड निवासी जेन शोएब से साइबर जालसाजों ने स्टाक मार्केट में निवेश और टास्क पूरा करने का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी गई। पीड़िता ने कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर में जेन शोएब ने बताया कि आठ अप्रैल को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाली महिला ने खुद को एक निजी कंपनी की कर्मचारी बताया। बातों में लेकर उसने चार पांच व्यक्तियों का समूह बनाने के लिए कहा। टास्क पूरा करने और निवेश में 10 गुणा लाभ का झांसा दिया।
अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए पैसे
बातों में लेकर कई बार में 18 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। वीआइपी मेंबर बनाने के नाम पर और रुपये मांगे गए। पीड़िता ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई।
बदले में 13 लाख रुपये और मांगे गए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया की मोबाइल नंबर और जिन बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए गए उनका विवरण मांगा गया है।