Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, गले पर थे चोट के निशान; मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:38 PM (IST)

    लखनऊ के गणेशगंज में 37 वर्षीय हिमांशी मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उनके गले पर चोट के निशान मिले। पिता ने दामाद सत्येंद्र मिश्रा पर द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. लखनऊ में हिमांशी मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

    2. पिता ने दामाद पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।

    3. गले पर चोट के निशान मिले, पुलिस जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। गणेशगंज निवासी 37 वर्षीय हिमांशी मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे में बेड के किनारे पड़ा मिला। ससुरालीजन ने इसकी सूचना मृतका के पिता प्रमोद कुमार त्रिपाठी को दी। मौके पर पहुंचे पिता ने दामाद सत्येंद्र मिश्रा पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नाका थाने में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ  तहरीर दी है। 

    विनय खंड निवासी प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बेटी हिमांशी की शादी 25 अप्रैल 2019 को नाका के गणेशगंज निवासी सत्येंद्र मिश्रा से की थी। शादी में क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बेटी ने यह बात मायके वालों को बताई।

    कई बार करवाया समझौता

    मायके पक्ष के लोगों ने दामाद और अन्य ससुरालीजन से बात कर कई बार समझौता कराया। इसके बावजूद वह लोग नहीं सुधरे। प्रमोद के मुताबिक, मंगलवार की सुबह 5:30 बजे दामाद सत्येंद्र ने सास को फोन किया और तत्काल घर आने को कहा। पूछने पर कोई कारण नहीं बताया। प्रमोद बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव कमरे में बेड के बगल में पड़ा हुआ था।

    गले पर चोट के निशान थे। उन्होंने तत्काल सूचना पुलिस को दी। नाका पुलिस और फील्ड यूनिट ने छानबीन की है। पिता ने दामाद पर नशे में पिटाई के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली, घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कर कार्रवाई की जाएगी। 

    खबरें और भी

    गुमराह करता रहा दामाद

    प्रमोद का कहना है कि घटना के बाद दामाद सत्येंद्र ने फोन किया और वह गुमराह करता रहा। पूछने पर बताया कि हिमानी की तबीयत बिगड़ गई है, घर आ जाओ। हिमानी की पांच वर्षीय बेटी से बात की तो उसने कहा कि मम्मी काफी देर से उठ ही नहीं रही हैं। इसके बाद मायके वालों को अनहोनी की आशंका हुई तो वह घर पहुंचे।