Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में युवक को अगवा कर चाकुओं से गोदा... मरा समझकर नहर में फेंका, 6 आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 07:45 AM (GMT+05:30)

    लखनऊ के गोसाईगंज में रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक रवि को अगवा कर चाकुओं से हमला किया। उसे मरा समझकर इंदिरा नहर में फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर ...और पढ़ें

    युवक पर चाकुओं से हमला कर इंद्रा नहर में फेंकने वाले आरोपितों को गोसाईगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    युवक पर चाकुओं से हमला कर इंद्रा नहर में फेंकने वाले आरोपितों को गोसाईगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    HighLights

    1. गोसाईगंज में युवक को अगवा कर हमला किया।

    2. चाकू मारकर मृत समझकर नहर में फेंका गया।

    3. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोसाईगंज में रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक को कार में अगवा कर लिया। उस पर चाकुओं से कई वार किए। मृत समझकर बदमाशों ने युवक को इंदिरा नहर में फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने युवक को बचाया।

    पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कब्जे से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद हुई है।

    इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया रंजिश के चलते छह लोगों ने 26 जनवरी की रात सेमरा पीतपुर गांव निवासी रवि को अगवा कर लिया। कार से उसे नई जेल के पास ले गए और चाकुओं से कई वार किए। युवक को मृत समझकर बदमाशों ने इंदिरा नहर में फेंक दिया।

    राहगीरों ने घटना देखी तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। उसकी हालत नाजुक बनी है। मंगलवार की सुबह युवक के पिता सुशील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया।

    छानबीन के दौरान पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी के चौरासी गांव निवासी अजीत कुमार, गोसाईगंज के देई टीकर निवासी बृजेश कुमार, मलौली गांव निवासी राम सिंह, सौरभ वर्मा, विशाल यादव और प्रशांत यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- तांत्रिक ने महिला के 3 भाइयों को सिंगापुर भेजने का झांसा देकर हड़पे ₹4 लाख, पैसे वापस मांगने पर खुद भाग गया विदेश