Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ-अयोध्या रोड पर बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक, 27 मार्च तक लागू रहेगा ये डायवर्जन

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 05:15 PM (IST)

    चैत्र रामनवमी मेले के कारण लखनऊ-अयोध्या रोड पर 27 मार्च तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के अनुसार, मालवाहक वाहन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। चैत्र रामनवमी को विभिन्न स्थानों पर आयोजित राम मेले के चलते आगामी तीन दिनों तक लखनऊ-अयोध्या रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

    डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि 27 मार्च तक डायवर्जन रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को आवश्यकता अनुसार डायवर्जन में छूट दी जाएगी।

    यह रहेगा बदलाव

     

    • सीतापुर रोड की तरफ से आने वाली बसें/बड़े/भारी वाहनों का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन इन्दौराबाग किसानपथ अंडर पास (सीतापुर रोड) से किसान पथ होते हुये सुलतानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
    • हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन बाजपुर किसानपथ अंडरपास (हरदोई रोड) से किसान पथ होते हुये पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
    • आगरा एक्सप्रेस वे से आने वाले भारी वाहन खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास से किसान पथ होते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ से जाएंगे।
    • कानपुर की तरफ से आने वाली बसें/बड़े/भारी वाहनों का बाराबंकी/अयोध्या की तरफ जाना प्रतिबन्धित रहेगा। यह वाहन जुनाबगंज मोड़, मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से दाहिने बछरावां से हैदरगढ़ और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए जाएंगे।

     

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का पार्लर, मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार

    खबरें और भी