लखनऊ में कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का पार्लर, मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस ने लखनऊ के कैसरबाग स्थित एसके कैफे में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मारा। इस कार्रवाई में मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कैसरबाग के एसके कैफे में अवैध हुक्का बार पर छापा।
मैनेजर शुभम सिंह सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।
आठ हुक्के और फ्लेवर्ड तंबाकू मौके से बरामद।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। कैसरबाग स्थित एसके कैफे की आड़ में धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बार पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर मैनेजर समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से आठ हुक्के, चिलम, पाइप, अमेरिकन व जाफरान फ्लेवर्ड तंबाकू, चारकोल और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस हुक्का बार के संचालक की तलाश कर रही है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिनों से डाल्फिन होटल के नीचे एसके कैफे में चल रहे हुक्का बार की सूचना मिल रही थी। 22 मार्च की देर रात सूचना पर उपनिरीक्षक रामकेश सिंह पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंची। कैफे के हाल में धुआं फैला और टेबल पर हुक्के रखे थे। पुलिस को देख वहां अफरा-तफरी मच गयी।
इसी दौरान एक युवक भागने में सफल हो गया, जबकि तीन लोगों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम शुभम सिंह उर्फ राघव सिंह निवासी बेलदारी लाइन हजरतगंज, यश सोनकर उर्फ लक्ष्य निवासी दीनदयाल नगर खदरा हसनगंज, सुहैल खान निवासी ख्यालीगंज कैसरबाग बताया। आरोपितों ने कबूला कि कैफे के मालिक आशियाना निवासी तनवीर हैं। जो भाग निकले। पकड़े गए तीनों आरोपित वहीं पर हुक्का परोसने का काम करते हैं।
इंस्पेक्टर अजय नारायण मिश्र ने बताया कि आरोपी शुभम हुक्का बार में मैनेजर है। पुलिस ने आरोपित मैनेजर से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। उपनिरीक्षक रामकेश सिंह ने चारों आरोपितों के खिलाफ कैसरबाग कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।