Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सर्कि‍ल रेट में 3 गुणा बढ़ोतरी के बावजूद लखनऊ के इस इलाके में प्रॉपर्टी लेने की बढ़ी ड‍िमांड, क्‍यों बनी पसंदीदा जगह? 

    Updated: Tue, 12 May 2026 08:08 PM (IST)

    लखनऊ में शहीद पथ के आसपास प्रॉपर्टी की मांग में भारी उछाल आया है, जो बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के कारण हजरतगंज जैसे पुराने इलाकों से भी आगे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टीविटी के कारण बन रहा पसंदीदा इलाका


    2. हजरतगंज, गोमतीनगर और महानगर जैसे इलाकों से अधिक मांग


    जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोमतीनगर, महानगर और हजरतगंज नहीं अब शहीद पथ के आसपास प्लाट, मकान और आफिस स्पेस लेना लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से शहीद पथ के आसपास इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टीविटी बढ़ रही है उसके कारण यह लखनऊ के लोगों के लिए ही नहीं बाहर से आकर यहां बसने वालों के लिए भी सबसे पसंदीदा बनता जा रहा है। हाल ही में इस पूरे इलाके के सर्किल रेट की दरों में दो से तीन गुणा बढ़ोतरी की गई है इसके बावजूद पिछले 12 माह के दौरान जिले में सबसे अधिक प्रापर्टी यहीं पर खरीदी गईं।

    लखनऊ में इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार लगातार हो रहा है। नए-नए इलाकों में अब सड़कों के जाल से बेहतर कनेक्टीविटी, मेट्रो, व्यावसायिक कांपलेक्स और हाउसिंग सोसायटी विकसित हो रही हैं। पहले लोग जहां हजरतगंज, गाेमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार और महानगर जैसे पाश इलाकों में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां खरीदने में दिलचस्पी दिखाते थे अब वहीं शहीद पथ और इससे जुडे़ इलाकों में प्रापर्टी खड़ी कर रहे हैं।

    प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि शहीद पथ, वृंदावन, डिफेंस एक्सपो स्थल, सुल्तानपुर रोड और कानपुर रोड से जुड़े इलाकों में मांग बढ़ रही है। कानपुर का प्रस्तावित एक्सप्रेस वे भी अब एक बड़ी वजह बन रहा है जिसके कारण लोग इन इलाकों में प्रापर्टी खरीदने के उत्सुक नजर आ रहे हैं। स्टांप और निबंधन विभाग के पिछले 12 माह के आंकड़ों पर गौर करें तो शहीद पथ के आसपास जमीनों और फ्लैट की सबसे अधिक खरीद फरोख्त हुई।

    गत अप्रैल से अब तक लखनऊ में कुल 15488 संपत्तियों की बिक्री हुई। इसमें सबसे अधिक रजिस्ट्रियां सरोजनीनगर और मोहनलालगंज उपनिबंधक कार्यालयों में दर्ज की गईं। मोहनलालगंज उपनिबंधक कार्यालय में 3487 संपत्तियों की खरीद-फरोख्त हुई तो सरोजनीनगर तहसील उपनिबंधक कार्यालय में कुल 3617 बैनाम दर्ज किए गए। इनमें उपनिबंधक प्रथम कार्यालय में 1067 और द्वितीय कार्यालय में 1820 लाेगों ने रजिस्ट्रियां कराई। इस तरह पूरे इलाके में आठ हजार से अधिक प्रॉपर्टी खरीदी-बेंची गई।

    खबरें और भी

    पुराने लखनऊ और ट्रांसगाेमती शहर की बात करें तो करीब पांच हजार लोगों ने प्रापर्टी खरीदीं। एआइअी स्टांप द्वितीय रमेश कुमार का कहना है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण की महायोजना के बाद ग्रामीण इलाकों तक विस्तार हाे रहा है। सरोजनीनगर और मोहनलालगंज उपनिबंधक कार्यालयों में सबसे अधिक विलेख पत्रों का दर्ज होने इस बात का प्रमाण है कि लोग अब इस ओर प्रापर्टी खरीदने के इच्छुक हैं।


    कहां कितनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

    लखनऊ उपनिबंधक प्रथम-1038
    उपनिबंधक द्वितीय-1115
    उपनिबंधक तृतीय-1030
    उपनिबंधक चतुर्थ-1067
    उपनिबंधक पंचम-1039
    उपनिबंधक सरोजनीनगर प्रथम-1797
    उपनिबंधक सरोजनीनगर द्वितीय-1820
    उपनिबंंधक मोहनलालगंज-3487
    उपनिबंधक मलिहाबाद-693
    उपनिबंधक बीकेटी-2402

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में सैलून मैनेजर ने क‍िया सुसाइड, 25 सेकेंड के VIDEO में मह‍िला और एक युवक पर लगाया गंभीर आरोप