Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में 40 लाख से होगा दर्जिन तालाब का जीर्णोद्धार, टेंडर प्रक्रिया पूरी; जल्द शुरू होगा काम

    Updated: Sun, 10 May 2026 10:18 PM (IST)

    नगर पंचायत महोना के गोविंदपुरी मोहल्ला स्थित दर्जिन तालाब का 40 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही यह ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, इटौंजा। नगर पंचायत महोना के वार्ड नंबर चार के गोविंदपुरी मोहल्ला के दर्जिन तालाब का कायाकल्य किया जाएगा। इस तालाब का जीर्णोद्धार करके यहां लोगों के बैठने के लिए स्थान विकसित होगा। नगर पंचायत महोना ने तालाब के कायाकल्प के लिए 40 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृत किया है। कार्य के लिए टेंडर भी जारी हो गए हैं।

    इस तालाब का रखरखाव न होने के कारण उनमें पानी नहीं बचा है। तालाब में घास व झाड़ियां उगी हैं। तालाब में गंदगी फेंकी जाती है या फिर मवेशी बांधे जाते हैं । जिसमें गंदगी भी पनप रही है । नगर पंचायत महोना के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया 40 लाख रुपये की लागत से तालाब का सुंदरीकरण होगा। जिसमें पक्के जीने बनाए जाएंगे।

    परिसर में लगाए जाएंगे पौधे

    परिसर में पौधरोपण किये जाएंगे। इतना ही नहीं इनलेट आउटलेट भी डाले जाएंगे। बैठने के लिए सीटों का निर्माण होगा। जल संचयन की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। तालाब की साफ-सफाई भी की जाएगी। पर्यटक की दृष्टिकोण से तालाब का सुंदरीकरण करके सजाया व संवारा जाएगा।

    यदि आवश्यक हुआ तो स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएगी। तालाब की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तालाब कितनी जगह में स्थित है। इसकी पैमाइश भी की जाएगी।

    खबरें और भी