विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी नौकरशाही में बड़े फेरबदल की तैयारी, राजस्व परिषद को मिलेगा नया अध्यक्ष

Published: Sat, 30 May 2026 08:24 AM (IST)

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अर्चना अग्रवाल या बाबू लाल मीणा को नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है, जिससे कई अन्य अधिकारियों की भूमिका में भी फेरबदल होगा।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ: प्रदेश की नौकरशाही में जल्द ही कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शनिवार व रविवार को छुट्टी होने की वजह से शुक्रवार को उनका आखिरी कार्यदिवस था।

प्रदेश सरकार जल्द ही 1990 या 1991 बैच के आईएएस अधिकारियों में किसी को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बना सकती है। इस नियुक्ति के साथ ही शासन स्तर पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के कई अधिकारियों की भूमिका में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार कल हो रहे हैं सेवानिवृत्त

राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी की तैनाती होती है। इस सूची में सबसे ऊपर नाम 1990 बैच की अर्चना अग्रवाल का है। वह मौजूदा समय परिवहन विभाग की अपर मुख्य सचिव व परिवहन निगम की चेयरमैन हैं। वह इसी वर्ष सितंबर में सेवानिवृत्त होंगी। ऐसे में उन्हें कुछ महीने के लिए राजस्व परिषद का अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अर्चना अग्रवाल या बाबू लाल मीणा को बनाया जा सकता है अध्यक्ष

दूसरा नाम 1991 बैच के आईएएस अधिकारी बाबू लाल मीणा का है। वह मौजूदा समय अपर मुख्य सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण हैं। मीणा अप्रैल 2028 में सेवानिवृत्त होंगे। उन्हें करीब दो वर्ष का कार्यकाल मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- यूपी पॉवर कॉरपोरेशन का दावा: विद्युत दुर्घटनाओं में 31% कमी, नहीं हुई आउटसोर्स कर्मियों की छंटनी