Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सपा में बड़ी टूट तय', ओपी राजभर का दावा; बोले- रामगोपाल यादव ने अमित शाह को भेजी चिट्ठी

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 01:05 PM (IST)

    योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी, क्योंकि राम गोपाल यादव ने अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र ...और पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में समाजवादी पार्टी (सपा) को लेकर एक बड़ा दावा सामने आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

    योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभाषपा प्रमुख ओपी राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होना तय है। उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा है। 

    ओपी राजभर ने इसको लेकर ट्वीट किया है। ट्वीट में खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला के मुद्दे पर भी जोर दिया। कहा कि इन घोटालों का मास्टरमाइंड कौन है? पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।

    उन्होंने आगे कहा कि अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे सियासी उलटफेर की बात पुरानी हो चुकी है। वर्तमान में तो समूची समाजवादी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए तैयार बैठी है। 

    भाजपा सरकार पर साधा था निशाना

    बता दें कि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने पिछले दिनों भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यदि आने वाली युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है, तो भाजपा से मुक्ति जरूरी है। वर्तमान सरकार जनता का पैसा लूटकर चुनाव जीतने में उपयोग कर रही है।

    यह भी पढ़ें- भाजपा पर साधा रामगोपाल यादव ने निशाना, जनता का पैसा लूटकर चुनाव जीतने में उपयोग कर रही

    उन्होंने एनकाउंटर पर सरकार को घेरते हुए कहा था कि साल 2024 में प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया था, लेकिन इससे उन्होंने कोई सबक नहीं सीखा। पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी