Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lucknow News: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आधी रात को तोड़नी पड़ी दीवार; मची भगदड़

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 12:26 PM (IST)

    लखनऊ के गहमर कुंज में आग लगने की वजह से आधी रात को दीवार तोड़नी पड़ी। आग प्लाई फैक्ट्री में लगी थी। फैक्ट्री मौलवी गंज निवासी नासीर की है। मौके पर पहु ...और पढ़ें

    Lucknow News: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आधी रात को तोड़नी पड़ी दीवार; मची भगदड़
    Lucknow News: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आधी रात को तोड़नी पड़ी दीवार; मची भगदड़

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। चिनहट के गहमर कुंज में प्लाई फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि फैक्ट्री की दीवार तोड़नी पड़ी। आधी रात तक दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में लगी थी।

    मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाडियां फैक्ट्री की दीवार तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी। यह फैक्ट्री मौलवी गंज निवासी नासीर की है। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट लग रहा था। हालांकि दमकल विभाग के मुख्य अधिकारी के मुताबिक आग बुझाने के बाद ही वजह के बारे में स्पष्ट जांच कर पुख्ता बताया जा सकता है।

    शुक्रवार रात करीब 12.25 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग की गाडियां रास्ता संकरा होने के नाते फैक्ट्री के मुख्य गेट तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद 50 मीटर दूरी पर दमकल वाहनों को खड़ा पर पाइप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी।

    कुछ मकान की दीवार में आई दरार, मची भगदड़

    आग लगने के बाद आसपास मकानों में रहने वाले करीब 20/25 परिवारों में भगदड़ मच गई। लोग जान और माल की सुरक्षा के लिए इधर उधर भागने लगे। इस दौरान दो तीन मकानों के दीवार में दरार भी आ गई। पूरे एरिया में लोग आग से सहमे हुए थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें -

    Vinod Upadhyay: एक थप्पड़ के बदले के लिए भून डाला था नेपाली डॉन; जिससे सीखा दांवपेंच, रुपये के लिए बना उसी का दुश्मन

    सिस्टम पर बड़ा सवाल! एसी कोचों में भी हिल-डुल नहीं पा रहे कन्फर्म टिकट के यात्री, ट्रेनों के रद्द होने से बढ़ी मुश्किलें