विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर का मायावती ने किया विरोध, कहा- RSS और केंद्र सरकार कर रहे संविधान से खिलवाड़

Published: Sun, 09 Aug 2026 12:13 PM (IST)

बसपा प्रमुख मायावती ने एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने का कड़ा विरोध किया, इसे असंवैधानिक बताया। उन्होंने आरएसएस ...और पढ़ें

बसपा प्रमुख मायावती। जागरण

बसपा प्रमुख मायावती। जागरण

HighLights

  1. मायावती ने एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर का विरोध किया।

  2. इसे असंवैधानिक और डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों के विपरीत बताया।

  3. केंद्र सरकार से क्रीमी लेयर से बाहर रखने की पैरवी की मांग।

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के प्रावधानों का कड़ा विरोध करते हुए इसे असंवैधानिक और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों के विपरीत बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में मायावती ने आरएसएस प्रमुख की आरक्षण संबंधी हालिया टिप्पणियों को जातिवादी सोच से प्रेरित बताया।

उन्होंने कहा कि आरक्षण आर्थिक तरक्की का पैमाना नहीं, बल्कि सदियों से शोषित और उत्पीड़ित वर्गों को मिला एक संवैधानिक व सामाजिक अधिकार है। मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह अदालत में प्रभावी पैरवी कर एससी/एसटी वर्ग को क्रीमी लेयर के दायरे से बाहर रखने के पक्ष में फैसला सुरक्षित करे।

यह भी पढ़ें- नियमितीकरण का अधिकार कर्मचारी की मृत्यु से खत्म नहीं होता: हाई कोर्ट