Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Milkipur By Election: सपा का आरोप- भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दिव्यांग और वृद्धों के घर मतदान करा रहे अधिकारी

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 02:21 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिव्यांगजन और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया म ...और पढ़ें

    मतदान कराने की प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप समाजवादी पार्टी ने लगाया है।
    मतदान कराने की प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप समाजवादी पार्टी ने लगाया है।

    HighLights

    1. सपा ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत
    2. मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दिव्यांगजन और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप समाजवादी पार्टी ने लगाया है। 

    सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा को पत्र भेजकर मतदान अधिकारियों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने साथ लेकर मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिव्यांगों व 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के घर-घर जाकर उनका मतदान कराने का आरोप लगाया है। 

    वीडियो भी शिकायत पत्र के साथ भेजा

    सपा ने महुलहरा के पोलिंग स्टेशन संख्या-232 में मतदान अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं का दिव्यांग मतदाता के घर पहुंचकर मतदान कराने का वीडियो भी शिकायत पत्र के साथ भेजा है। 

    सपा ने अपने पत्र में कहा है कि मतदान अधिकारियों के भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दिव्यांगजन और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के घर जाकर बड़ी संख्या में मतदान कराया जा रहा है, जिससे मतदान व चुनाव प्रभावित हो रहा है। स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। 

    भाजपा के दबाव में काम कर रही पुलिस 

    सपा ने यह भी आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन व पुलिस भाजपा के दबाव में काम कर रही है। सपा के सेक्टर प्रभारी रानीपुर प्रदीप यादव, सेक्टर प्रभारी शेषनाथ यादव, सिराज अहमद, सेक्टर प्रभारी पालपुर बेद प्रकाश यादव, बूथ प्रभारी एवं पूर्व प्रधान इंसार खां पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार व मतदान करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, ऐसा नहीं करने पर उनको झूठे और फर्जी मामले में गैंगस्टर एक्ट में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। 

    सपा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जाने वाले मतदान अधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों, बूथ प्रभारियों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

    इससे पहले भी सपा ने मिल्कीपुर विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग कराकर उसका लिंक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की थी।

    यह भी पढ़ें: UP में सभी प्राइमरी स्कूलों का कराया जाएगा सेफ्टी ऑडिट, क्लासरूम से लेकर खेल मैदान तक... परखी जाएंगी व्यवस्थाएं

    भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा अब 30 के बाद

    भाजपा के जिलाध्यक्षों की घोषणा में अभी तीन-चार दिन का समय और लगेगा। अब 30 जनवरी के बाद भाजपा जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी हो सकती है। पहले चरण में 75 से 80 जिलाध्यक्ष घोषित हो सकते हैं। जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। 

    खबरें और भी