Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहन भागवत 17 फरवरी को ट्रेन से आएंगे लखनऊ, स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

    Updated: Sat, 14 Feb 2026 07:30 PM (IST)

    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 17 फरवरी को ट्रेन से लखनऊ आ रहे हैं। वे गोरखपुर से लखनऊ पहुंचकर मेरठ के लिए रवाना होंगे, इस दौरान उनका आठ घंटे का प्रवास होगा ...और पढ़ें

    आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत

    आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत

    HighLights

    1. मोहन भागवत 17 फरवरी को ट्रेन से लखनऊ आएंगे।

    2. लखनऊ में आठ घंटे के प्रवास के दौरान कड़ी सुरक्षा।

    3. पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ और बम निरोधक दस्ता तैनात।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 फरवरी को लखनऊ आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा ट्रेन से होगी। मोहन भागवत को लेकर लखनऊ स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। सुरक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को रेलवे, पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच गहन मंत्रणा हुई।

    भागवत गोरखपुर से लखनऊ पहुंचेंगे और यहां से वापस दूसरी ट्रेन से मेरठ रवाना होंगे। उनके लखनऊ के आठ घंटे के प्रवास के दौरान लखनऊ स्टेशन, लखनऊ जंक्शन, चारबाग और दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।

    पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के साथ आरपीएसएफ की टुकड़ियां भी तैनात होंगी। सभी प्लेफार्म, परिसर और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जाएगी। स्टेशन पर आरपीएफ बम निरोधक दस्ते को भी तैनात करेगा।