विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय की बढ़ेगी प्रतिनियुक्ति, दोबारा अवधि बढ़ाने की तैयारी

Published: Sat, 15 Aug 2026 02:00 AM (IST)

मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने की तैयारी है, जो शुक्रवार को समाप्त हो गई थी। ...और पढ़ें

मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय की बढ़ेगी प्रतिनियुक्ति।

मुरादाबाद के कमिश्नर आंजनेय की बढ़ेगी प्रतिनियुक्ति।

HighLights

  1. मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त।

  2. अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया।

  3. आदेश मिलते ही मुरादाबाद में पदभार संभालेंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति की अवधि एक बार फिर बढ़ाए जाने की तैयारी है। उनकी प्रतिनियुक्ति का समय शुक्रवार को समाप्त हो गया।

अवधि न बढ़ाए जाने संबंधी आदेश जारी न होने की वजह से वे छुट्टी पर चले गए हैं। पिछली बार भी वे इसी तरह छुट्टी पर गए थे और प्रतिनियुक्ति बढ़ने के तुरत बाद वापस आ गए थे।

सूत्रों का कहना है कि प्रतिनियुक्त बढ़ाये जाने संबंधी प्रस्ताव भेज दिया गया है और जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी होने की उम्मीद है। आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के सिक्किम काडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें 15 फरवरी 2015 को यूपी में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली थी।

इसके बाद से लगातार प्रतिनियुक्ति को विस्तार मिलता रहा है। एक बार फिर उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव भेज दिया गया है, जैसे ही आदेश जारी होगा वो मुरादाबाद मंडलायुक्त का पदभार फिर से संभाल लेंगे।

यह भी पढ़ें- बिजनौर में आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही पर दो दारोगा लाइन हाजिर, आरोपी को भेजा गया जेल