Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

मुलायम के बेटे प्रतीक पंचतत्व में विलीन, अखिलेश ने भाई की चिता पर रखी लकड़ी; अपर्णा के पिता ने दी मुखाग्नि

Prateek Yadav Death: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। गुरुवार को लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

By Sakshi Gupta Thu, 14 May 2026 04:07 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ।

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का गुरुवार को अंतिम संस्कार हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Prateek Yadav Death News Updates | यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। 

गुरुवार यानी आज लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार हुआ। ससुर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। अखिलेश यादव ने भाई की चिता पर लकड़ी रखी और प्रणाम किया।

प्रतीक यादव ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में आखिरी सांस ली। KGMU में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों के विशेष पैनल ने किया था। इस दौरान फॉरेंसिक टीम और एक एसडीएम स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहे। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई थी।

प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। उन्हें महंगी कारों  का शौक था। यादव परिवार से होने के बावजूद प्रतीक को राजनीति पसंद नहीं थी। प्रतीक का रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। 

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलने के बाद से ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर है।

14 May 20263:42:26 PM

अखिलेश ने भाई प्रतीक की चिता पर रखी लकड़ी

Prateek Yadav Death Updates: अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक की चिता पर लकड़ी रखी और प्रणाम किया। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।

14 May 20262:33:45 PM

प्रतीक के अंतिम संस्कार में अपर्णा भी थीं मौजूद

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के दौरान अपर्णा अपनी बेटियों के साथ मौजूद थीं। श्मशान घाट पर अखिलेश-शिवपाल के साथ ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।

14 May 20262:24:28 PM

प्रतीक यादव पंचतत्व में हुए विलीन

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके ससुर ने चिता को मुखाग्नि दी।

14 May 20261:58:29 PM

Prateek Yadav Death Updates: ससुर देंगे प्रतीक को मुखाग्नि

प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट मुखाग्नि देंगे। अखिलेश यादव भी श्मशान घाट पहुंच चुके हैं।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 1.54.49 PM

14 May 20261:49:46 PM

अपर्णा अपनी बेटियों के साथ पहुंचीं श्मशान घाट

Prateek Yadav Death News: अखिलेश-शिवपाल के साथ-साथ प्रतीक की पत्नी अपर्णा अपनी बेटियों के साथ श्मशान घाट पर पहुंच गई हैं।

14 May 20261:39:07 PM

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

Prateek Yadav Death News LIVE Updates: प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अखिलेश और शिवपाल सहित कई नेता श्मशान घाट पर पहुंच चुके हैं।

14 May 20261:28:13 PM

ब्रजेश पाठक और अखिलेश पहुंचे श्मशान घाट

Prateek Yadav Death News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी श्मशान घाट पर पहुंचे हैं।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 1.03.20 PM (1)

14 May 202612:52:04 PM

सपा विधायक शिवपाल यादव श्मशान घाट पहुंचे

Prateek Yadav Death Updates: प्रतीक यादव अब अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी है। श्मशान घाट पर सपा विधायक शिवपाल यादव भी पहुंचे हैं।

14 May 202612:41:03 PM

Prateek Yadav Final Rites: प्रतीक की अंतिम यात्रा जारी

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा चल रही है। थोड़ी देर में शव श्मशान घाट पर पहुंच जाएगा, जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

14 May 202612:40:07 PM

प्रतीक की अंतिम यात्रा में पहुंचे कई नेता

Prateek Yadav Last Rites: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा में भाजपा और सपा नेता पहुंच रहे हैं। समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है। अखिलेश यादव के बेटे भी पहुंचे हैं।

14 May 202612:38:58 PM

बैकुंठधाम में होगा अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर थोड़ी देर में ही श्मशान घाट पहुंच जाएगा। 

14 May 202612:35:17 PM

प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पार्थिव शरीर श्मशान घाट के लिए रवाना हो गया है। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार होगा।

ि ाैकरपिगहैीपिताै

14 May 202612:36:11 PM

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर श्मशान घाट के लिए रवाना

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर श्मशान घाट के लिए रवाना हो गया है। इस दौरान हजारों समर्थक पहुंचे हैं।

sanskrit school UP - 2026-05-14T121659.424

14 May 202612:18:00 PM

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा शुरू

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। उनके शव वाहन पर पेट्स के साथ की फोटो लगी हुई है। अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों समर्थक पहुंचे हैं।

sanskrit school UP - 2026-05-14T120451.174

14 May 202612:05:09 PM

प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू

िे्िेो्िैािैाि

14 May 202611:59:12 AM

सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी

#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे, प्रतीक यादव का कल निधन हो गया। pic.twitter.com/dkpCovifgF

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 202611:47:48 AM

भाजपा नेता प्रदीप सिंह ने दी प्रतीक को श्रद्धांजलि

HIQZbaAbcAAh5ws

14 May 202611:18:41 AM

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

Prateek Yadav Death Updates: प्रतीक यादव को अंतिम विदाई देने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद अपर्णा के आवास पर पहुंचे हैं।

14 May 202611:13:04 AM

मंत्री ओपी राजभर ने अपर्णा से मुलाकात की

HIQIsozboAA1hmq

14 May 202611:06:56 AM

प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार थोड़ी देर में होगा। अपर्णा के आवास पर कई नेता प्रतीक का अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।

14 May 202611:05:06 AM

अपर्णा यादव के घर पहुंची मंत्री बेबीरानी मौर्य

#WATCH लखनऊ | प्रतीक यादव के निधन पर लखनऊ की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, "यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए, जिनकी दो छोटी बेटियां हैं।" pic.twitter.com/SEMPe9n7ji

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 202610:14:02 AM

थोड़ी देर में प्रतीक यादव का होगा अंतिम संस्कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार बैकुंठधाम में थोड़ी देर में होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हुआ था।

14 May 20269:29:47 AM

अपर्णा यादव के घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात

#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा नेता और प्रतीक यादव की पत्नी, अपर्णा यादव के आवास के बाहर की वीडियो।

अपर्णा यादव के पति, प्रतीक यादव का कल निधन हो गया था। pic.twitter.com/b9tQ8Z9OPc

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 20269:20:55 AM

ईश्वर प्रतीक को अपने चरणों में स्थान दे- ब्रजेश पाठक

#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "बहुत दुखद घड़ी है। प्रतीक यादव असमय हमारे बीच से चले गए। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। पूरे परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की ताकत दें।" pic.twitter.com/0T72TmpH6y

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
14 May 20268:49:47 AM

अपर्णा के घर कल सीएम योगी भी पहुंचे थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचकर प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी थी।

Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के आवास पहुंचे सीएम योगी, पत‍ि प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि

14 May 20268:10:20 AM

Prateek Yadav Death News: विसरा को रखा गया सुरक्षित

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) की वजह से कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिससे मौत हुई। आगे की जांच के लिए दिल और फेफड़ों से जुड़े कुछ नमूनों को सुरक्षित रखा है। इसके अलावा शरीर के कुछ अंगों (विसरा) को भी रासायनिक जांच के लिए संरक्षित कर पुलिस को सौंपा गया है।

14 May 20268:09:42 AM

प्रतीक यादव की कैसे हुई थी मौत?

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में छह और सिर में पांच चोट के निशान पाए गए हैं। इनमें तीन निशान छह-सात दिन पुराने, जबकि तीन चोट करीब एक दिन पहले के थे। हालांकि रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट से निधन की बात कही गई थी।

14 May 20267:44:40 AM

आज होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Death Updates: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आज लखनऊ के बैकुंठ धाम पर अंतिम संस्कार होगा। बुधवार को उनका निधन हो गया था। 

13 May 20269:33:20 PM

कल होगा प्रतीक यादव का अंत‍िम संस्‍कार

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कल 14 मई को बैकुंठधाम में सुबह 11 बजे होगा। 

13 May 20269:00:55 PM

मंत्री मनोज पांडे ने प्रतीक यादव को दी अंतिम श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पांडे ने कहा, "हम सभी के लिए आज बहुत दुखद दिन है। एक ऐसा होनहार नौजवान जिसके बहुत सपने थे और आगे बहुत लंबा जीवन था। आश्चर्य की बात है कि जिसने सालों अपने स्वास्थ्य के बारे में बड़ी चिंता की हो, उसके साथ एक अनहोनी घटना। यह स्तब्ध कर देने वाली घटना है। हम सभी बहुत दुखी हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस अपार दुख की घड़ी में इस परिवार को सहारा दें..."

13 May 20265:11:27 PM

प्रतीक यादव की पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट आई सामने

केजीएमयू से आई प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट। पल्मोनरी एम्बोलिज्म के कारण कार्डियक अरेस्ट से प्रतीक यादव की मौत हुई है।

13 May 20264:44:22 PM

CM योगी ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि

#WATCH | Lucknow, UP | UP CM Yogi Adityanath pays his last respects to Prateek Yadav at his wife, BJP leader Aparna Yadav's residence.

Samajwadi Party Founder Mulayam Singh Yadav's son, Prateek Yadav, passed away this morning. pic.twitter.com/sLY1VEmVFg

— ANI (@ANI) May 13, 2026
13 May 20264:41:41 PM

प्रतीक यादव के आवास पहुंचे सीएम योगी 

CM योगी ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

13 May 20263:51:09 PM

पल्मोनरी एम्बोलिज्म की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे प्रतीक- चिकित्सक

#WATCH | Lucknow, UP: Dr Ruchita Sharma, Associate Director, Department of Medicine says, "We received news regarding the passing away of Prateek Yadav, and we are deeply saddened by this loss. He was a long-standing patient of ours; I had been treating him for quite some time… pic.twitter.com/Q1LfOghIcp

— ANI (@ANI) May 13, 2026
13 May 20263:46:27 PM

Prateek Yadav News: सपा विधायक ने न्यायिक जांच की मांग की

सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने प्रतीक यादव की मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि मृत अवस्था में लाया गया था और चिकित्सक ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अगर पोस्टमार्टम हुआ है तो जांच होनी चाहिए।

13 May 20263:21:52 PM

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर लाया गया

Prateek Yadav Death Updates: प्रतीक यादव का पार्थिक शरीर घर लाया गया। थोड़ी देर में अपर्णा यादव के आवास पर सीएम योगी भी पहुंचेंगे।

13 May 20263:07:21 PM

पिपराघाट पर होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Death News Updates: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कल (गुरुवार) को लखनऊ के पिपराघाट पर होगा। बुधवार दोपहर अपर्णा यादव लखनऊ पहुंचीं।

13 May 20263:02:34 PM

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे अपर्णा यादव के आवास

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे हैं।

13 May 20262:45:28 PM

थोड़ी देर में पहुंचेंगे सीएम योगी

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के बाद उनके आवास पर लाया गया। थोड़ी देर में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ प्रतीक यादव के आवास पर पहुंचेंगे।

13 May 20262:42:34 PM

प्रतीक यादव के घर पहुंचीं ड‍िंपल यादव

समाजवादी पार्टी के नेता डिंपल यादव, BJP नेता और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव के आवास पर पहुंची।

13 May 20262:29:30 PM

आवास पर लाया गया प्रतीक यादव का शव

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के बाद उनके आवास पर लाया गया।

13 May 20262:11:20 PM

Prateek Yadav News:अपर्णा यादव पहुंचीं लखनऊ

Prateek Yadav Death Updates: प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ पहुंच चुकी हैं। बुधवार सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया था।

13 May 20261:48:13 PM

आवास पर मीडियाकर्मियों की एंट्री नहीं

Prateek Yadav Death News Udpates: प्रतीक यादव के आवास पर इस समय मीडियाकर्मियों की एंट्री बैन है। आवास के अंदर अंतिम विदाई की तैयारियां चल रही हैं।

13 May 20261:25:05 PM

पुलिस ने सील किया Prateek Yadav का कमरा

Prateek Yadav Death News Updates: पुलिस और प्रशासन की टीम ने घर की पड़ताल की और प्रतीक का कमरा सील कर दिया है। पुलिस ने प्रतीक का मोबाइल, लैपटॉप और डायरी समेत अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया है।

13 May 20261:21:40 PM

प्रतीक यादव के करीबी दोस्त बोले- साथ में जिम जाते थे हम लोग

मैं प्रतीक यादव का बचपन का दोस्त हूँ हम साथ में जिम करते है उसे कोई गंभीर बीमारी नहीं थी - सुमित

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष #AparnaYadav का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है pic.twitter.com/PszobhAsow

— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) May 13, 2026
13 May 20261:18:49 PM

आज ही होगा प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार

Prateek Yadav Death News Updates: प्रतीक यादव की बॉडी पोस्टमार्टम के बाद घर पर पहुंच गई है। अंतिम संस्कार आज ही होगा। पूजा-पाठ की तैयारी के लिए आवास पर पंडित पहुंच गए हैं।

13 May 20261:09:02 PM

प्रतीक यादव की मौत पर धर्मेंद्र यादव ने जताया दुख

श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/Xt8Ltz8zSl

— Dharmendra Yadav (@MPDharmendraYdv) May 13, 2026
13 May 20261:05:23 PM

सौम्य और सभ्य व्यक्ति थे प्रतीक यादव- रवि किशन

Prateek Yadav Death News Updates: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "बहुत दुखद घटना है। वे बहुत सौम्य और सभ्य व्यक्ति थे।"

#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "बहुत दुखद घटना है। वे बहुत सौम्य और सभ्य व्यक्ति थे। 39 वर्ष की आयु में मृत्यु होना बहुत दुख की घटना है... उनके समस्त परिवार को भगवान शक्ति दे और उन्हें अपने… pic.twitter.com/Wq8vnwVGin

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
13 May 202612:51:23 PM

पोस्टमार्टम हाउस पर आधे घंटे रुके अखिलेश यादव

Prateek Yadav Death News: अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पर आधे घंटे रुके। इस दौरान उन्होंने कहा कि कारोबार में नुकसान से कई बार लोग दुखी हो जाते हैं।

13 May 202612:08:26 PM

Prateek Yadav Death News: पंकज चौधरी ने व्यक्त किया दुख

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, 'मुझे बहुत दुख है कि ऐसे नौजवान साथी हमारे बीच से चले गए। मैं परिवार को सांत्वना देता हूं।'

13 May 202611:51:24 AM

मोहनलालगंज लोकसभा सांसद आरके चौधरी पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

Prateek Yadav Death News Updates: समाजवादी पार्टी से मोहनलालगंज लोकसभा सांसद आरके चौधरी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 11.46.31 AM

13 May 202611:52:11 AM

केजीएमयू के डॉक्टर कर रहे पोस्टमार्टम

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम केजीएमयू में चल रहा है। वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है।

13 May 202611:14:08 AM

Prateek Yadav Death News: योगी सरकार के मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "प्रतीक यादव जी की मृत्यु बहुत दुखद है।" 


#WATCH लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, "प्रतीक यादव जी की मृत्यु बहुत दुखद है। बहुत गंभीर है। हमारी पार्टी की नेता के परिवार से किसी व्यक्ति का असामयिक जाना कष्ट का विषय है। मैं प्रतीक जी के प्रति… pic.twitter.com/76WydgJaZE

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
13 May 202610:42:05 AM

Prateek Yadav Death News: फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थे प्रतीक

प्रतीक यादव कुछ समय से फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थे। उनके हाथ और सीने पर नीले निशान मिले हैं। जानकारों के मुताबिक तुरंत चोट लगने पर शरीर पर लाल निशान होता है, पांच से छह घंटे में नीला और उसके बाद काला हो जाता है।

13 May 202610:10:48 AM

Akhilesh Yadav LIVE News: प्रतीक का जाना बेहद दुखद- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रतीक जीवन में बड़ा काम करना चाहते थे। उनका इस तरह जाना बेहद दुखद है। परिवार जैसा कहेगा, आगे वैसे ही करेंगे।

#WATCH लखनऊ: अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है। आज वे हमारे बीच नहीं है। हमें इस बात का बहुत दुख है... वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। कानून और… pic.twitter.com/ZMMs5qBpdz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
13 May 20269:49:57 AM

महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने दी श्रद्धांजलि

Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की मौत की सूचना पर महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। 

13 May 20269:46:16 AM

Prateek Yadav Updates LIVE: पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश यादव

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। केजीएमयू में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम होगा।

WhatsApp Image 2026-05-13 at 9.28.08 AM

13 May 20269:16:38 AM

अखिलेश यादव ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
13 May 20269:10:27 AM

मृत अवस्था में हॉस्पिटल लाए गए थे प्रतीक यादव- सिविल अस्पताल के CMS

सिविल अस्पताल के सीएमएस देवेश चंद्र पांडेय ने कहा, "प्रतीक यादव मृत अवस्था में सुबह 5:55 बजे लाए गए थे।"

#WATCH लखनऊ: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल देवेश चंद्र पांडेय ने कहा, "वे मृत अवस्था में सुबह 5:55 बजे लाए गए थे। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस आई तो पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम चल रहा है।" https://t.co/ZGaoUYcTjH pic.twitter.com/Y6i7Gc9Dcb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
13 May 20268:51:01 AM

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट

blog images
13 May 20268:33:07 AM

KGMU मुर्दाघर लाया गया प्रतीक यादव का शव

प्रतीक यादव का निधन लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुआ। उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित KGMU मुर्दाघर लाया गया है।

#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश | समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का शव, जिनका निधन लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुआ था, पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित KGMU मुर्दाघर लाया गया है। pic.twitter.com/7bj6RFAcWw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
13 May 20268:24:53 AM

प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

blog images

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया।

13 May 20268:19:53 AM

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर दी जानकारी

blog images

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, "प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें..."।

13 May 20268:17:58 AM

प्रतीक यादव के घर पहुंचीं अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट

blog images

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट लखनऊ स्थित घर पहुंच गई हैं। बता दें कि अभी यादव परिवार की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

13 May 20268:15:28 AM

राजनीति से दूर, फिटनेस सेक्टर में बनाया अपना करियर

प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति में आने के बजाय बिजनेस और फिटनेस सेक्टर में अपना करियर बनाया।

13 May 20268:12:40 AM

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता होने के साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वे उत्तराखंड की रहने वाली हैं।

13 May 20268:12:16 AM

अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे प्रतीक यादव

प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की संतान थे। मुलायम सिंह ने सार्वजनिक रूप से प्रतीक को अपना बेटा बताया था।

13 May 20268:11:38 AM

प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं

प्रतीक यादव की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us