Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ओपी राजभर ने BJP को दिया समर्थन, बोले- 'वंच‍ित समाज को है कांग्रेस और सपा से सबसे ज्‍यादा खतरा'

    Updated: Sun, 22 Dec 2024 07:45 AM (IST)

    एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व राज्य सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्‍ ...और पढ़ें

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की फाइल फोटो।
    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर भाजपा को घेर रही कांग्रेस व सपा पर एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व राज्य सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पिछड़ा वर्ग व वंचित समाज का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस व समाजवादी पार्टी ने किया है।

    उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव से पहले बयान दिया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो डा. भीमराव आंबेडकर पार्क को तोड़कर वहां पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। लखनऊ के गौतम पल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस डा. आंबेडकर की सबसे बड़ी विरोधी है।

    सभी को अपनी बात कहने का अधिकार

    कांग्रेस ने ही उन्हें चुनाव हराने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान की धज्जियां उड़ाकर कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई थी। केंद्रीय गृह मंत्री को लेकर मायावती के बयान पर राजभर ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।

    यह भी पढ़ें: जिनको नहीं दिखती अल्पसंख्यकों की समस्या, उनकी आंखों में मोतियाबिंद… ओम प्रकाश राजभर बोले- ऑपरेशन किया जाएगा

    दल‍ितों के ह‍ितैषी हैं सीएम याेगी 

    डा. आंबेडकर के सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार पूरा कर रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछड़ों व वंचित समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व समाजवादी पार्टी डा. आंबेडकर की विरोधी है।

    खबरें और भी

    BJP ने GST को बनाया सांप-सीढी का खेल, बोले- अखिलेश यादव

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जीएसटी को सांप-सीढ़ी का खेल बना दिया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि भाजपा कभी भी किसी भी सामान पर अचानक जीएसटी की दरें बढ़ा देती है तो कभी चंदा देने वाले समर्थकों को लाभ पहुंचाने के लिए जीएसटी दर घटा देती है।

    उन्होंने कहा कि बार-बार जीएसटी की दरों को बढ़ाने या घटाने से ईमानदार व्यापारियों व अधिकारियों में असमंजस पैदा होता है, जिसका लाभ भ्रष्टाचारी उठाते हैं। उन्होंने यह भी लिखा है कि कारोबारी तो यहां तक कह रहे हैं कि भाजपा जीएसटी की दरों में बार-बार बदलाव करके अनिश्चितता का वातावरण बनाए रखना चाहती है, जिससे छोटे दुकानदारों व व्यापारियों से वसूली का मौका मिलता रहे। इसीलिए जब तक व्यापारी जीएसटी की एक बात समझते है, तब तक सरकार नियम बदल देती है।

    यह भी पढ़ें: आइसीयू में भर्ती भाजपा सांसद पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- 'क‍िस्‍सों पर ट‍िकी होती है कुछ लोगाें की जिंदगी'