विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अखिलेश जी, चच्चू को संभालिए नहीं तो वे आपको सत्ता में नहीं आने देंगे', ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर कसा तंज

Published: Sat, 15 Aug 2026 03:56 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2026 05:41 AM (IST)

ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने चाचा शिवपाल यादव को ...और पढ़ें

चच्चू को संभालें अखिलेश नहीं तो वह उन्हें सत्ता में नहीं आने देंगे: राजभर।

चच्चू को संभालें अखिलेश नहीं तो वह उन्हें सत्ता में नहीं आने देंगे: राजभर।

HighLights

  1. ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना।

  2. शिवपाल यादव के बयानों को लेकर दी चेतावनी।

  3. आजम खान को गृहमंत्री बनाने के दावे पर सवाल।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से चुटकी ली है। लिखा है कि मित्र, अखिलेश यादव जी, अपने चच्चू को संभालिए नहीं तो वे आपको कभी सत्ता में नहीं आने देगे।

आगे लिखा कि चाचा शिवपाल कह रहे हैं कि सपा की सरकार आने पर अपने लोगों से मुकदमे वापस लेंगे। आजम खान को गृहमंत्री बना देंगे। गजब है महाराज। सजायाफ्ता आजम को प्रदेश का गृहमंत्री बना देने का दावा कर रहे हैं। आप ही बताइए। एक अपराधी चुनाव कैसे लड़ेगा और मंत्री कैसे बनेगा?

उन्होंने कहा कि सलाह दी है कि अखिलेश जी विभीषण की कहानी पढ़ लीजिए। विभीषण बहुत सीख देने वाला पात्र है। ये भी हो सकता है कि मेरे दफ्तर में गुंडा चाचा ने भिजवाया हो ताकि आपका नाम आ जाए। खैर, उम्मीद है कि कलयुग के रावण की लंका में आग भी लगेगी और जरिया भी विभीषण ही बनेगा।

यह भी पढ़ें- 'सुशासन के लिए जीरो टॉलरेंस जरूरी', CM योगी बोले- कुछ लोगों को लगता था पुलिस को रौंद देंगे, आज उनका भ्रम हुआ चकनाचूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।