'पांच दिन में पांच गैर यादव ओबीसी पर हमलों पर चुप क्यों हैं अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर बोला हमला
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गैर-यादव ओबीसी वर्ग के खिलाफ पांच दिनों में पांच बड़ी वारदातों पर चुप्पी साधने का आरोप लग ...और पढ़ें

ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर बोला हमला।
HighLights
ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना।
गैर-यादव ओबीसी पर हमलों पर उठाए सवाल।
पांच दिन में पांच बड़ी वारदातों का जिक्र।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। मंगलवार को ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि गैर यादव ओबीसी वर्ग के खिलाफ आपके (अखिलेश यादव) वोटरों ने पिछले पांच दिनों में पांच बड़ी वारदातें की है। सब आपके ही शागिर्द हैं। तभी आपकी जुबान इनमें से किसी भी घटना के लिए अब तक नहीं खुली।
आगे लिखा है कि आप चाहते हैं कि मैं चुप रहूंं, ये नहीं हो सकता है। अखिलेश जी आपको लगता है कि मैं आपसे या आपके लोडरों की धमकियों से डर जाऊंगा तो आप गलतफहमी में हैं। क्या यही आपका पीडीए है।
विधायक महाराजी प्रजापति से मारपीट, चंदौली में महिला सपा जिवाध्यक्ष गार्गी पटेल से मारपीट, रामजनम राजभर की हत्या, धनराज मौर्य, सूर्या चौहान के साथ ही लखनऊ में संदीप सिंह की निर्मम हत्या हुई।
आपको खूब पता है कि ये सब कांड करने वाले कौन लोग हैं। सब आपके ही शागिर्द हैं। मैं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता था, उठाता हूं और उठाता रहूंगा।
यह भी पढ़ें- यूपी में सरकारी वकीलों की 50 प्रतिशत तक फीस बढ़ाएगी सरकार, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर
यह भी पढ़ें- योगी सरकार में गांवों को मिली नई पहचान, यूपी की 57694 पंचायतों में स्थापित हुए ग्राम सचिवालय