विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Operation Sindoor: पाकिस्तान पर हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, इन 35 जिलों की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी

Published: Thu, 08 May 2025 07:38 PM (IST)

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले के चलते उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ...और पढ़ें

पाकिस्तान पर हमले के बाद राज्य की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी
पाकिस्तान पर हमले के बाद राज्य की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद आंतरिक सुरक्षा को लेकर खास मुस्तैदी बरती जा रही है। पुलिस नेपाल सीमा से लेकर नौ पड़ोसी राज्यों की सरहद पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही है।

केंद्रीय बलों व खुफिया एजेंसियों के समन्वय से चौकसी बढ़ाने के साथ ही आतंकी संगठनों से जुड़े रहे संदिग्धों के मूवमेंट को भी देखा जा रहा है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने राज्य की सीमाओं पर पूरी मुस्तैदी बरतने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी नियमित मानीटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन जिलों से मिलती है नेपाल सीमा

नेपाल से राज्य की 570 किलोमीटर की सीमा जुड़ी है। इनमें सर्वाधिक 120 किलोमीटर की सीमा लखीमपुर खीरी से जुड़ी है। नेपाल सीमा से सटे सात जिलों महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी व पीलीभीत के 30 थाने बार्डर पर हैं।

इन जिलों में नेपाल से 10 किलोमीटर के क्षेत्र में 980 गांव बसे हैं और यहां 970 ग्राम सुरक्षा समितियां गठित हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीमों ने चेकिंग बढ़ाई है और हर आने-जाने पर कड़ी नजर रखी जा रही है। नेपाल के रास्ते पूर्व में आतंकी देश में घुस चुके हैं।

यही वजह है कि नेपाल सीमा पर स्थापित 110 चेक पोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। यहां 78 संयुक्त चेक पोस्टों पर पुलिस के अलावा एसएसबी, कस्टम व आइबी के अधिकारी भी निगरानी में लगे हैं। ग्राम सुरक्षा समितियों को भी सक्रिय किया गया है।

निरंतर निगरानी कर रही फोर्स

नेपाल सीमा पर लगे 151 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, झारखंड व छत्तीसगढ़ से जुड़ी 3,048 किलोमीटर सीमा पर स्थित 210 थानाें को सघन चेकिंग का निर्देश दिया गया है।

पड़ोसी राज्यों की सीमा से जुड़े 30 जिलों मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, इटावा, झांसी, जालौन, ललितपुर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बांदा, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, गाजीपुर, चंदौली, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद की पुलिस व जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। सीमावर्ती राज्यों के 228 थानों की पुलिस से समन्वय बनाकर निगरानी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।