Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा में औद्योगिक श्रमिकों के हिंसात्मक आंदोलन को लेकर भाजपा पर हमलावर विपक्ष

    By Digital Desk Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Mon, 13 Apr 2026 02:11 PM (IST)

    Noida Violent Agitation By Insustrial Workers: नोएडा में श्रमिकों के आंदोलन पर अखिलेश यादव के साथ अजय राय ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है। ...और पढ़ें

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ----कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ----कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

    HighLights

    1. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उग्र आंदोलन के लिए भाजपा की नीति को ठहराया जिम्मेदार

    2. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी योगी आदित्यनाथ सरकार पर साधा निशाना

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नोएडा में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को श्रमिकों के आंदोलन के उग्र होने पर विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला बोला है।

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा,‘नोएडा में उग्र हुए आंदोलन का कारण भाजपा सरकार की वो एकतरफा नीति है, जो पूंजीपतियों को पोषण करती है, लेकिन सामान्य काम करने वाले कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों-मजदूरों का शोषण।’

    सपा प्रमुख ने आंदोलन से जुड़े समाचार की एक क्लिप साझा करते हुए लिखा कि भाजपाई चंदादायी पूंजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भरते जा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों-मजदूरों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं। बेतहाशा महंगाई के इस दौर में कम वेतन में घर चलाना कितना मुश्किल है, ये एक परिवार वाला ही समझ सकता है। वेतनभोगी कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा।
    वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर लिखा, नोएडा में 'मदरसन' कंपनी के बाहर की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। जब महंगाई कमर तोड़ रही हो और वेतन के नाम पर मजदूरों का शोषण हो रहा है तो युवा सड़क पर उतरने को मजबूर होगा ही।

    यह भी पढ़ें- नोएडा में अराजकता फैलाने वालों पर सरकार करेगी सख्ती, DGP राजीव कृष्णा बोले-होगी कड़ी कार्रवाई

    योगी जी, भारी भरकम विज्ञापनों से पेट नहीं भरता! पुलिस के आंसू गैस के गोले भूखे पेट का जवाब नहीं हो सकते। मजदूरों की जायज मांगों को अनसुना करना बंद करिए और दमन की जगह समाधान निकालिए।

    यह भी पढ़ें- कर्मचारियों के प्रदर्शन से थमा नोएडा शहर, इन रास्तों से गुजरे तो फंसे रहेंगे घंटों; क्या हैं वैकल्पिक मार्ग?