विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले- मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग असंवैधानिक

Published: Thu, 16 Apr 2026 10:13 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत किया, इसे महिलाओं के समग्र विकास का माध्यम बताया। ...और पढ़ें

संविधान धर्म के आधार नहीं नहीं देता है आरक्षण: पंकज चौधरी

संविधान धर्म के आधार नहीं नहीं देता है आरक्षण: पंकज चौधरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संसद में प्रस्तुत महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत करते हुए कहा कि यह विधेयक सिर्फ महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि उन्हें नीति निर्माण और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देकर देश के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा संसद में दिए गए उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की बात कही थी।

चौधरी ने कहा कि संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता है। सपा नेतृत्व का यह बयान न केवल संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत है, बल्कि समाज में विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देने वाला भी है।

पंकज चौधरी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कई बड़े कार्य हुए हैं। 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के जनधन खाते खोले गए। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लगभग 68 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। 10 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- नेपाल-यूपी के 'रोटी-बेटी' के रिश्ते होंगे और मजबूत, लखनऊ पहुंचे नेपाली जनता दल के अध्यक्ष ने सीएम योगी के विजन को सराहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।