'विपक्ष दुष्प्रचार में जुटा, हमें जनता को सच्चाई बताना है', पंकज चौधरी बोले- 2027 में हमें 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में मोर्चों और विभागों की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के दुष्प्रचार का मुकाबला करते हुए जनता से स ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।- सांकेतिक तस्वीर
HighLights
BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देने पर जोर दिया।
2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का लक्ष्य रखा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पर मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के साथ बैठक कर उन्हें जनता से सीधा संवाद करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विपक्ष दुष्प्रचार में जुट गया है, ऐसे में जनता तक सच्चाई पहुंचाने का संकल्प भाजपाइयों को लेना होगा। वहीं, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
पार्टी कार्यकर्ताओं से परिचय के क्रम में बैठक करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि विभागों, मोर्चों और प्रकोष्ठों में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोई भी दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता। कार्यकर्ता अपने परिश्रम, समर्पण और संगठनात्मक कौशल के बल पर पहचान बनाता है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब कल्याण, गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज हम विकसित भारत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, सुशासन, बुनियादी ढांचे के विकास और गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2027 में हमें 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करना है। उन्होंने विपक्ष को मुद्दाविहीन बताया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता और विचारधारा-प्रधान संगठन है। पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका अनुशासित, समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता है, जो हर परिस्थिति में संगठन के लिए खड़ा रहता है।