PCS 2024 Results: सिविल के बाद PCS में भी विपिन देव ने मारी बाजी, अभ्युदय कोचिंग के कई होनदार चयनित
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीसीएस-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत तैयारी करने वाले कई अभ्यर्थियों न ...और पढ़ें

विपिन देव यादव।
HighLights
PCS-2024 का अंतिम परिणाम घोषित, कई अभ्यर्थी सफल।
विपिन देव यादव पंचायती राज अधिकारी पद पर चयनित।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के छात्रों ने मारी बाजी।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने रविवार देर रात पीसीएस-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसमें लखनऊ में रहकर पढ़ाई करने वाले कई अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है। सबसे ज्यादा चयन मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत भागीदारी भवन में रहकर तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का हुआ है। इनमें विपिन देव यादव, विमल कुमार, वरदान गुप्ता, अर्जुन सिंह, चंदन पाल, रक्षा राम, अंकुर सिद्धार्थ सहित अन्य नाम शामिल हैं।
मूल रूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले विपिन देव बताते हैं कि सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी घर से कर रहे थे। फिर दिसंबर 2024 में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग लखनऊ आ गए। यहां भागीदारी भवन में अपनी तैयारी के साथ-साथ पांच महीने कक्षाएं भी लीं। इससे अपनी तैयारी भी मजबूत हो गई।
कई प्रयास के बाद पहले सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 316 रैंक मिली। अब पीसीएस में कार्य अधिकारी पंचायती राज पद पर चयन हुआ है। पापा राजा राम यादव अंबेडकर नगर में चौकीदार हैं। मम्मी मेवाती देवी गृहिणी हैं। मेरी सफलता में माता-पिता और शिक्षकों का अहम रोल है।
यह भी पढ़ें- '5 लाख फॉलोअर्स हैं, इंटरनेट पर वीडियो डाला तो माफी मांगती घूमोगी'... ट्रक चालक ने ARTO को दी धमकी, वीडियो वायरल
विपिन ने बताया कि उनके साथ अभ्युदय कोचिंग से विमल कुमार और वरदान गुप्ता का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। नायब तहसीलदार पद पर अर्जुन सिंह, चंदन पाल, सुदेव पटेल, विकास कुमार राज चयनित हुए। इसी तरह रक्षा राम सोनकर सब रजिस्ट्रार बने हैं। संदीप वमाZ का चयन सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है।