Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PCS Transfer: IAS-IPS के बाद यूपी में पीसीएस अधिकारियों के तबादले, संगीता पांडेय बनीं लखनऊ उपजिलाधिकारी

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 02:34 PM (IST)

    यूपी में बीते दिनों कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए। अब पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संगीता पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ की जिम् ...और पढ़ें

    यूपी में पीसीएस अधिकारियों के तबादले - प्रतीकात्मक तस्वीर।
    यूपी में पीसीएस अधिकारियों के तबादले - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी में बीते दिनों कई आईएएस और आईपीएस ऑफिसर के तबादले होने के बाद अब पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संगीता पांडेय को उपजिलाधिकारी लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।

    वहीं, विपिन कुमार एसडीएम एटा बनाए गए हैं। अंशुमान सिंह उपजिलाधिकारी/राजस्व रिकवरी अधिकारी गौतमबुद्ध नगर बनाए गए हैं। अंजली गंगवार एसडीएम कासगंज बनाई गईं हैं। निखिल राजपूत को एसडीएम औरैया की जिम्मेदारी मिली है।

    नौ पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर 

    उत्तर प्रदेश में नौ पुलिस उपाधीक्षकों का भी शुक्रवार को ट्रांसफर कर दिया गया। अनिल कुमार तृतीय को अलीगढ़ से गाजीपुर, संजीव कुमार को शामली से बदायूं, श्रीयश त्रिपाठी को हमीरपुर से अयोध्या, प्रभात कुमार त्रिपाठी को अलीगढ़ से एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। 

    वहीं, कुंवर प्रभात सिंह को बस्ती से वाराणसी, संतोष कुमार सिंह को मैनपुरी से बस्ती, सत्य प्रकाश शर्मा को आगरा से मैनपुरी, प्रदीप कुमार त्रिपाठी को बरेली से बस्ती और श्यामजीत प्रमिला सिंह को वाराणसी से प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के इन अधिकारियों की तैनाती के आदेश डीजीपी मुख्यालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं।

    अलीगढ़ नगर आयुक्त का तबादला

    अलीगढ़ में भी नगर आयुक्त का ट्रांसफर किया गया है। शुक्रवार देर रात नगर आयुक्त अमित आसेरी का स्थानांतरण कर दिया गया। उन्हें विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। बता दें कि तीन दिन पहले ही शहर विधायक मुक्ता राजा ने सीएम योगी से मुलाकात कर शिकायत की थी कि नगर निगम के अधिकारी किसी की नहीं सुनते। जनता परेशान है। इसके चलते ही लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को शहर विधानसभा क्षोत्र में कम वोट मिले।

    ये भी पढ़ें - 

    IAS Transfer: अलीगढ़ नगर आयुक्त का तबादला; सदन अंधेरे में रखने वाले अमित आसेरी लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बने

    खबरें और भी